Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाशिम में ट्रक और बस की जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत, 25 घायल

Washim Accident: वाशिम में ट्रक और बस की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 25 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। 6 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 23, 2025 | 06:28 PM

वाशिम सड़क हादसा

Follow Us
Close
Follow Us:

Washim Accident News Today: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कारंजा-शेलूबाजार रोड पर पेडगांव फाटा के पास ट्रक और बस के बीच टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था, मौके पर ही दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से छह यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

यह हादसा तब हुआ जब कारंजा से शेलूबाजार की ओर जा रही एक बस की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से टूट गया। स्थानिय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरु किया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

25 यात्री अस्पताल में भर्ती, 6 की हातल नाजुक

स्थानीय पुलिस और राहत टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को बचाने का काम शुरू किया। गंभीर रूप से घायल 25 यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 6 यात्रियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, और डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं। वाशिम पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Wardha Accident: सड़क हादसे से दहला वर्धा, एक साथ उठीं 4 अर्थियां, गांव में नहीं जला चुल्हा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टक्कर के लिए कौन जिम्मेदार था। ट्रक चालक के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार ड्राइवर तलाश शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर जल्द भेज दिया जाएगा।

(News Source- आईएएनएस)

Washim road accident collision between truck and bus 2 died 25 passengers injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2025 | 05:33 PM

Topics:  

  • Accident
  • BEST Bus Accident
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

उद्धव ठाकरे पर बरसीं नवनीत राणा, पूछा-सत्ता की भूख में और क्या-क्या बेचेंगे? VIDEO

2

जालना में दर्दनाक हादसा, कुंडलिका नदी किनारे लापरवाही पड़ी भारी; प्रशासन पर उठे सवाल

3

गोरक्षकों की सतर्कता से सिल्लोड़ में गोवंश तस्करी नाकाम, ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

4

घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, मोटरसाइकिल समेत नकद और गहने जब्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.