प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: Wardha में पत्नी की हत्या, शव एमपी की नदी में फेंका; डेढ़ माह बाद खुला राज
Wardha Wife Murder Case: वर्धा में पत्नी की हत्या कर शव मध्यप्रदेश की नदी में फेंकने का मामला डेढ़ माह बाद सामने आया। आरोपी आर्मी जवान के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
- Written By: अंकिता पटेल
वर्धा हत्याकांड,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha Domestic Violence Case: वर्धा पत्नी की निर्मम हत्या कर उसका शव मध्यप्रदेश की सीमा में नदी में फेंक दिया। यह सनसनीखेज वारदात लगभग डेढ़ माह बाद उजागर होते ही हड़कंप मच गया। इस प्रकरण में खरांगणा पुलिस ने आरोपी आर्मी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम प्रणिता अक्षय चोरपगार (25) बताया गया।
प्रकरण में मृतक के भाई अकोला जिले के दाताला निवासी रोशन विश्वास चक्रे (27) ने थाने में शिकायत दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रणिता का प्रेम विवाह अमरावती जिले के दर्यापुर स्थित गोलेगांव निवासी अक्षय देवराव चोरपगार (27) के साथ सन 2023 में हुआ था। दोनों में सब ठीक चल रहा था। इस दौरान अक्षय की ड्यूटी भुज (गुजरात) पक्षात सागर (मध्यप्रदेश) में लगी थी।
उन्हें एक पुत्र भी हुआ, जिसका नाम यश है। सागर में रहते समय अक्षय की मां उनके साथ रहने आयी, तब से उनमें विवाद होने लगे। अक्षय यह प्रणिता से मारपीट करने लगा। इस प्रलाड़ना से तंग आकर प्रणिता अपने भाई के साथ मयके चली आयी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे फिर शर्मसार: सगे नाना ने 9 साल की नातिन के साथ की दरिंदगी की कोशिश; पार्वती इलाके में भारी तनाव
Amravati Fake Soap Factory: अमरावती में नकली साबुन फैक्ट्री पर छापा, 71 लाख का माल जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर पुलिस में हड़कंप: 500 रुपये के फ्रॉड केस में करोड़ों की वसूली का खेल, 2 इंस्पेक्टर और 7 कर्मचारी सस्पें
गोंदिया में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन आम व फसलों को भारी नुकसान का खतरा
डेढ़ वर्ष तक वह माता-पिता के साथ रही। पश्चात किसी तरह सुलह होने से अक्षय 22 मार्च 2026 को अपनी कार से प्रणिता को लेने के लिए दर्यापूर आया। दूसरे दिन 23 मार्च को पत्नी प्रणिता व पुत्र यश को लेकर वर्तमान में रह रहे वर्धा जिले के सेलू तहसील स्थित मोचांपुर में जाने के लिए निकला, रोशन को संदेह होने के कारण उसने प्रणिता को बार-बार लोकेशन भेजने की सूचना दी थी।
प्रणिता का अंतिम लोकेशन तलेगांव (रघुजी) में मिली। परंतु इसके बाद उसका फोन नहीं लग रहा था। 23 मार्च की दोपहर प्रणिता के फोन से उसके बहन के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया, उसने बताया कि यह मोबाइल नागपुर के सोनेगांव समीप राजीवनगर में मार्ग पर मिला है। आकर अपना मोबाइल ले लो। अक्षय को फोन लगाने पर वह प्रतिसाद नहीं दे रहा था। किसी तरह परिजन अक्षय से मिलने पहुंचे। तब उसने बताया कि मेरा व प्रणिता का विवाद हुआ।
MP की सीमा में नदी में फेंका शव
विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर अक्षय ने स्वयं अपना गुनाह कबूल किया, उसने बताया कि, प्रणिता के साथ विवाद हुआ था। इसलिए गला घौट कर उसकी हत्या कर दी। पश्चात शव मध्यप्रदेश में छिदवाड़ा जिले के अमरवाडा स्थित नदी में फेंक दिया।
यह भी पढ़ें:-यवतमाल में पानी का संकट गहराया, जल जीवन मिशन फेल? 10 दिन में एक बार पानी, ग्रामीण परेशान
पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर मृतक की शिनाख्त की गई। घटनास्थल वर्षा जिले के तलेगांव रघुजी में आने से प्रकरण में खरांगणा पुलिस ने आरोपी आर्मी जवान अक्षय देवराय चोरपगार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया प्रकरण में आगे की जांच खरांगणा पुलिस कर रही है।
