वर्धा में सुसाइड का सिलसिला: कहीं बीमारी तो कहीं अकेलेपन ने छीनी जिंदगी, 24 घंटे में 4 लाशें मिलने से हड़कंप
Wardha Suicide News: वर्धा में दहला देने वाला दिन। एक ही दिन में 4 लोगों ने की आत्महत्या। युवक ने वॉट्सएप स्टेटस लगाकर दी जान, तो कहीं बीमारी और अकेलेपन ने ली बलि। पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: प्रिया जैस
वर्धा में आत्महत्या के मामले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Youth Suicide WhatsApp Status: वर्धा जिले में आत्महत्याओं का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही दिन चार आत्महत्या के मामले प्रकाश में आने से खलबली मच गई। एक युवक ने तो मोबाइल के वॉट्सएप स्टेटस पर सूचना लिखने के बाद घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन यात्रा खत्म कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवाग्राम थाना क्षेत्र के म्हसाला स्थित वैशाली नगर निवासी आशिष प्रकाश थेटे (36) ने आत्महत्या की।
उसने सुसाइड के पहले अपने मोबाइल पर स्टेटस रखा था। यह बात उसकी महिला रिश्तेदार ध्यान में आने से उसने तुरंत संपर्क करने की कोशिश की। परंतु आशिष ने कोई प्रतिसाद नहीं दिया। सूचना मिलते ही बुआ का लड़का सुरज सोनुलकर मृतक के घर पहुंचा। जहां हॉल का दरवाजा खोलते ही उसे आशिष लटकी हालत में दिखाई दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
प्रकरण में सेवाग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। दूसरा मामला देऊलगांव नई बस्ती के श्मशानभूमि समीप सामने आया। जहां दादाराव वासुदेव पेंदाम (60) ने नीम के पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। वह कुछ दिनों से चिंतित बताये गए। इस प्रकरण में दहेगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
दर्यापुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नगर परिषद की कार्रवाई से मचा हड़कंप
पीठ की दर्द से चितिंत था किसान
तीसरा मामला खरांगणा पुलिस थाना क्षेत्र के पानवाडी में सामने आया। जहां युवा किसान ने खेत में ही फांसी लगा ली। मृतक का नाम विजु शामराव धुर्वे (40) बताया गया। मृतक अपने भाई प्रमोद धुर्वे के साथ मिलकर पुश्तैनी खेती करता था। उसे पीठ की तकलीफ थी। इससे वह काफी चिंतित था। ऐसे में उसने 28 मार्च को खेत में ही पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। प्रकरण में खरांगणा पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले सड़क हादसे में घायल, तेज रफ्तार ट्रक ने कार के उड़ाए परखच्चे, बाल-बाल बची जान
पत्नी छोड़कर जाने का गम
पत्नी छोड़कर चले जाने से चिंतित पति ने आत्महत्या कर ली। उक्त घटना धामनगांव में सामने आयी। मृतक का नाम रंगनाथ गूलाब आडे (55) बताया गया। जानकारी के अनुसार मृतक रंगनाथ आडे की पत्नी एक वर्ष पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। तब से वह काफी परेशान थे। ऐसे में उन्होंने घर में ही फांसी लगा ली। प्रकरण में गिरड पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
