-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- District Council Delimitation Hearing Complete Wait Final Circle 5 Defendants Present
जिला परिषद परिसीमन सुनवाई हुई पूरी, 5 प्रतिवादी रहे मौजूद, अब फाइनल सर्कल का इंतजार
- Written By: प्रिया जैस
पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाली 4 जिला परिषद एवं 8 पंचायत समिति सीटों को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति को लेकर मंगलवार को सभी 5 प्रतिवादी विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी विदरी के समक्ष पेश हुए।

जिला परिषद (सौजन्य-नवभारत)
Parshivni News: पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाली 4 जिला परिषद एवं 8 पंचायत समिति सीटों को लेकर दर्ज कराई गई आपत्ति को लेकर मंगलवार को सभी 5 प्रतिवादियों के द्वारा विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी विदरी के समझ पेश होकर सर्कल परिसीमन को लेकर अपना पक्ष रख दिया है। इसी के साथ सर्कल परिसीमन की सुनवाई पूर्ण हो गई, तथा अब अंतिम सर्कल रचना का इंतजार शुरू हो गया हैं।
पारशिवनी तहसील अंर्तगत कुल 4 जिला परिषद एवं 8 पंचायत समिति का समावेश हैं। इस बार 19 टेकाडी जिला परिषद सर्कल में टेकाडी कोयला खदान, बोरडा गणेशी, निमखेड़ा, तेलंगखेड़ी, पांजरा रिठी, खेड़ी, बोरी रानी, खंडाला घटाटे, हिवरा गहु, निलज, बोरी सिंगोरी, सिंगारदीप को मिलाकर कुल 12 गांवों का समावेश किया गया हैं। गोंडेगांव जिला परिषद सर्कल में कुल 20 गांवों का समावेश हैं।
55 गांवों का समावेश
जिला परिषद सर्कल क्रमांक 9 करंभाड़ में निंबा, कुशुमधरा, सकरला, सावडी, मोगर, महादुला, चिंचोली, दहेगांव जोशी, करंभाड, खंडाला मरिअंबी, पारडी, इटगांव, दिगलवाडी, गुढरी वाढ़े, सोनेगांव, तामसवाडी, पालोरा, पिपला, परसोडी, गवना, गरंडा, हिंगना बाराबाई, सिंगोरी, वाघोडा, डोरली, साहोली सहित कुल 26 गांवों का समावेश किया गया हैं। जबकि माहुली जिला परिषद सर्कल अंर्तगत सबसे ज्यादा 55 गांवों का समावेश किया गया हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
इन गांवों का समावेश
इन गांवों में कोलितमारा, किरंगी सर्रा, सुरेरा, घाटपेंढरी, कुकडा रिठी, महकेपार, ढवलापुर, घाटकुकडा, नरहर, बनेरा, सावंगी, सुवरधरा, मकरधोकड़ा, सिलादेवी, अंबाझरी, गारगोटी रिठी, पारडी रिठी, सालेघाट, पठार रिठी, चारगांव, आवडेघाट, बच्छेरा, भिवगड़ रिठी, टेकाडी वन, कान्हादेवी, सालाई मोकासा, पालासावली, कालभैरव, परेसोडी पेठ, कोंडासावली, रंगारी रिठी, नवेगांव, घाटखैरी, कामठी रिठी, नेऊरवाडा, बोरबन रिठी, देवडी रिठी, बजरकुंड रिठी, गोरखपुर रिठी, बिटोली, भुलेवाडी, सालाई माहुली, आमगांव, बाबुरवाडा, सुगनाबोडी रिठी, डुंडाखैरी रिठी, भागीमाहरी, पेंढरी, उमरी, लोहारा रिठी, घुकशी, पाली, माहुली, कालापाठा, गुढ़री पांडे आदि गांवों का समावेश किया गया हैं।
18 को सर्कल के अंतिम रचना की सार्वजनिक घोषणा
पंचायत समिती चुनाव को लेकर कुल 8 पंचायत समिति सर्कल बनाए गए हैं। इस बार नए पंचायत समिति सर्कल के रूप में खंडाला घटाटे का समावेश किया गया हैं। जबकि पंचायत समिति सर्कल के रूप में चारगांव, माहुली, बनपुरी, गोंडेगांव, करंभाड़, तामसवाडी, टेकाडी को.ख., खंडाला घटाटे का समावेश किया गया हैं। सर्कल परिसीमन में दर्ज आपत्ती सुनवाई के बाद अब 18 अगस्त को सर्कल के अंतिम रचना की सार्वजनिक घोषणा की जाएगी।
पांच ने दर्ज कराई थी आपत्ति
टेकाडी कोयला खदान जिला परिषद सर्कल को लेकर जुनी कामठी सरपंच सविता इरपाते, भाजपा लोकसभा विस्तारक जीवन मुंगले, वराडा सरपंच सुनील जामदार के द्वारा टेकाडी जिला परिषद सर्कल परिसीमन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के अनुसार टेकाडी जिला परिषद सर्कल में जुनी कामठी ग्राम पंचायत को पूर्ववत रखने की मांग 5 अगस्त विभागीय आयुक्त के सामने रखी गई, तथा टेकाडी जिला परिषद सर्कल में ही वराडा ग्राम पंचायत को समाविष्ट करने की मांग दोहराई गई।
यह भी पढ़ें – नागपुर में नकली नोटों की बड़ी डील! पुलिस ने 2 बांग्लादेशियों को पकड़ा रंगे हाथ, ऐसे हुआ खुलासा
टेकाडी जिला परिषद में तीन शिकायत दर्ज होने के बाद गोंडेगांव जिला परिषद सर्कल से दो शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिला परिषद परिसीमन में दर्ज कराई गई शिकायत को लेकर पुरंदास लटारू तेलंगखेडी एवं नरेश नारायण हिंगे ने अपना पक्ष रखा। विभागीय स्तर पर सुनवाई होने के बाद 18 अगस्त को सभी 57 जिला परिषद सर्कल का अंतिम परिसीमन प्रकाशित किया जाएगा। परिसीमन जारी होने के बाद अब सर्कल निहाय आरक्षण का इंतजार रहेगा।
District council delimitation hearing complete wait final circle 5 defendants present
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













