Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: एसपी ने किए पुलिस विभाग में व्यापक उलटफेर, 436 कर्मचारियों के किए तबादले

पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन ने विभाग में बड़ा ऑपरेशन किया है। एसपी ने गुरुवार को एएसआई से लेकर शिपाई पद के 436 कर्मचारियों के तबादले किए। एलसीबी से अनेक प्रमुख कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह पर नए चेहरे दिए गए हैं।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 29, 2025 | 06:30 PM

एसपी ने किए पुलिस विभाग में व्यापक उलटफेऱ (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा: पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन ने विभाग में बड़ा ऑपरेशन किया है। एसपी ने गुरुवार को एएसआई से लेकर शिपाई पद के 436 कर्मचारियों के तबादले किए। एलसीबी से अनेक प्रमुख कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह पर नए चेहरे दिए गए हैं। उक्त तबादलों के कारण किसी के चेहरे पर खुशी है तो कोई मायूस हुआ है। मेडिकल व अन्य कारणों के चलते कुछ कर्मचारियों को उनकी पुरानी जगह पर कायम रखा गया है।

उल्लेखनीय यह है कि, पिछले वर्ष तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नुरूल हसन ने तबादलों की प्रक्रिया की थी। जैन ने पदभार स्वीकारने के बाद विभाग के कर्मचारियों का बारीकी से अवलोकन कर यह तबादले किए हैं। पुलिस विभाग में प्रतिवर्ष मई माह में तबादले किए जाते हैं। यह प्रक्रिया करने के पूर्व सभी कर्मचारियों को उनकी इच्छा के अनुसार पुलिस स्टेशन अथवा विभाग का नाम दर्ज कर आवेदन करना होता है।

तबादलों की सूची जारी

जिसके बाद आवेदनों की छंटनी कर सभी के साक्षात्कार लेकर तबादले किए जाते हैं। यह सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन ने तबादलों की सूची जारी की। दो सूचियों में कुल 436 कर्मचारियों के नाम हैं। प्रथम सूची में 191 और द्वितीय सूची में 242 कर्मचारियों का समावेश है। जिसमें एएसआई दर्जे के 57, जमादार 131, नाईक 46 और शिपाई 202 का समावेश है।

सम्बंधित ख़बरें

Wardha Crime Report 2025: शराबबंदी और रेत माफिया पर नकेल कसना मुश्किल? सजा का ग्राफ गिरा नीचे

वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त

भाजपा व मित्र दल का 28 सदस्यों का गुट, नगरसेवकों ने जिलाधिकारी से मान्यता देने की मांग की

नशे में धुत EO का हंगामा, पुणे प्रशिक्षण में गंभीर मामला, प्रशासन में खलबली

एलसीबी से इनकी हुई छुट्टी

एलसीबी विभाग से संतोष दुरगडे, मारोती नगराले, श्रीकांत खडसे, गजानन लामसे, राजेश तिवसकर, रितेश शर्मा, अल्का कुंबलवार, राजेंद्र जयसिंगपुरे, मनिष कांबले, रामकिसन इप्पर, नितीन इटकरे, गोपाल बावनकर आदि का अन्य जगह तबादला किया गया है।

रामनगर व शहर थाने के इन कर्मियों का हुआ तबादला

सुरज गुजर, सादिक शेख, जगदीश गराड, सागर काले, गौरी भुसारी, नरेश पेठकर, लिला उईके, शरद धोंगडे, दिवाकर परिमल, किशोर पाटील, संजयसिंग सूर्यवंशी, विभा वाघ, सपना कांबले, प्रिती ढेपे, चंद्रकांत तपासे, दीपक जंगले, संचाली मुंगले, राजू वैद्य, सोनम कांबले, कमलाकर सोनारकर, पवन निलेकर, अरविंद घुगे, अविनाश निंबालकर, चेतन पापले, अमोल गिते, गणेश सातपुते, महेश जाधव, जीवन आडे, संभाजी मुंडकर, उदय दाते, अजय अनंतवार का समावेश है।

अनेक कर्मचारियों की विनती ठुकराई गई

तबादलों के चलते अनेक कर्मचारियों ने आवेदन किए थे। मात्र उनकी विनती ठुकराई गई है। कुछ कर्मचारियों के प्रशासनिक व मेडिकल कारणों के चलते बदली नहीं की गई है। उन्हें उनकी पुरानी जगह पर कायम रखा गया है। तो कुछ कर्मचारी साक्षात्कार के दौरान गैरहाजिर रहने के कारण उनका तबादला नहीं किया गया। अनेक कर्मचारियों को उनकी पसंदीदा जगह नहीं मिलने के कारण उनमें मायूसी देखी जा रही है।

कुल तबादले

  • एएसआई 57
  • जमादार 131
  • पुलिस नाईक 46
  • शिपाई 202

Wardha sp made extensive reshuffle in police department transferred 436 employees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2025 | 06:30 PM

Topics:  

  • Police Staff
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.