- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Selu Murder Case Pravin Raut Bor River Suraj Dhage Arrest
वर्धा में सनसनीखेज हत्याकांड: मोबाइल छीनने पर दोस्त बना ‘जल्लाद’, पत्थर से सिर कुचलकर बोर नदी में फेंकी लाश
Wardha Murder News: वर्धा के सेलू में मोबाइल छीनने के विवाद में 20 वर्षीय प्रवीण राऊत की पत्थर से वार कर हत्या। शव को बोर नदी में फेंका गया। मुख्य आरोपी सूरज ढगे नागपुर से गिरफ्तार।
- Written By: प्रिया जैस

वर्धा हत्याकांड (सौजन्य-नवभारत)
Wardha Crime News: मोबाइल छीनने को लेकर हुए विवाद के चलते 20 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर शव बोर नदी में फेंक दिया गया़ यह वारदात शनिवार, 11 अप्रैल की सुबह प्रकाश में आयी। बेलगांव निवासी युवक बीते तीन दिनों से लापता था। उसका शव सुबह विश्रामगृह के पीछे स्थित नदी के पात्र में मिलने से शहर में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के बेलगांव निवासी प्रवीण योगीराज राऊत (20) यह पिछले तीन दिनों से लापता था। जिसकी शिकायत 10 अप्रैल को सेलू थाने में दर्ज की गई थी। दरमियान शनिवार की सुबह बोर नदी के पात्र में युवक की लाश मिलने की जानकारी मिलने के उपरांत पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। जांच के दौरान शव प्रवीण राऊत की होने की बात पता चली।
ऐसे बढ़ी बात
प्रवीण के सिर व शरीर पर गंभीर वार दिखाई दिये। जैसे किसी ने पत्थर से उस पर पर गंभीर वार किये हैं। इस पर से पुलिस को संदेह आने उस दिशा में जांच आरंभ की गई। पुलिस जांच के दौरान प्रवीण राऊत का मित्र सूरज रमेश ढगे (20) के साथ विवाद हुआ होने की जानकारी सामने आयी। जांच के दौरान पता चला कि प्रवीण ने सूरज का मोबाइल छीना था। इस बात का गुस्सा सूरज को था।
सम्बंधित ख़बरें
‘फडणवीस गृह मंत्री पद से इस्तीफा दें’; सोलापुर में 10 हत्याओं और नसरापुर कांड पर प्रणिति शिंदे का कड़ा प्रहार
एकनाथ शिंदे: दिव्यांग महिला की पुकार पर रोका काफिला, बेटे के रोजगार का मुद्दा तुरंत सुलझाया
स्कूल गई लेकिन घर नहीं लौटी; सिंधुदुर्ग में कोल्हापुर की शिक्षिका लापता, मासूम बेटा कर रहा मां का इंतजार
पालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
सूरज ने अपने अन्य एक दोस्त को साथ में लेते हुए प्रवीण राऊत को मिलने बुलाया। जिसके बाद उनमें इस बात को लेकर फिर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि सूरज व उसके दोस्त ने प्रवीण राऊत की पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं तो पत्थर से हमला कर उसके सिर व चेहरे पर वार किये। इसमें प्रवीण की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें – नागपुर कांग्रेस के वन-टू-वन संवाद में बवाल, आपस में भिड़े ठाकरे-जिचकार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की से बढ़ा पारा
यही नहीं तो सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसका शव श्मशानभूमि परिसर के बोर नदी के भंवर में फेंक दिया। घटना के बाद सूरज ढगे फरार हुआ था। परंतु मुखबिरों की जानकारी व तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने उसे नागपुर से कब्जे में लेने की जानकारी है। उसका सहयोगी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
आरोपी बढ़ने की संभावना
इस हत्याकांड में आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना वर्धा पुलिस ने व्यक्त की है। आगे की जांच थानेदार देवेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में पीएसआई निमगडे, पुलिस कर्मी गणेश राऊत व डीबी दल कर रहा है। सनसनीखेज वारदात से परिसर में खलबली मची हुई है।
Wardha selu murder case pravin raut bor river suraj dhage arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बागेश्वर धाम में मनमानी पर लगाम, श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाये यह कदम
May 05, 2026 | 07:20 PMसरकारी नौकरी और पैसों के लालच में पत्नी ने ही दी पति की सुपारी, सहेली ने बुना मौत का जाल
May 05, 2026 | 07:15 PMमहाराष्ट्र के चना उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, केंद्र ने खरीद सीमा बढ़ाकर 8.19 लाख मीट्रिक टन की
May 05, 2026 | 07:13 PMGanga Dussehra: 25 मई को गंगा दशहरा, जानिए स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त भी
May 05, 2026 | 07:02 PMएसी लोकल की छत पर चढ़ा सिरफिरा! रेलकर्मियों ने बिजली सप्लाई रोक बचाई जान
May 05, 2026 | 07:02 PMजब ‘नायक’ के अनिल कपूर की तरह सीएम मोहन यादव पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, उज्जैन के वेयरहाउस को दिया बड़ा आदेश
May 05, 2026 | 07:02 PMBPCL भर्ती 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर निकली नौकरी, 17 मई तक करें आवेदन
May 05, 2026 | 06:47 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














