देवली मार्ग पर दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक गंभीर रुप से घायल
Devli Route: वर्धा के देवली मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
- Written By: आंचल लोखंडे
देवली मार्ग पर दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त (सौजन्य: सोशल मीडिया)
Wardha Accident: देवली मार्ग पर हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना शनिवार दोपहर लगभग 4 बजे सावंगी से वर्धा मार्ग पर छात्रावास के सामने घटी।
शहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एमएच 32 एए 4188 क्रमांक की दुपहिया पर सवार रमेश ढोके अपनी भाभी, चंद्रपुर जिले के भिवापूर वार्ड निवासी नीता नरेश ढोके (49) के साथ वर्धा की ओर जा रहे थे। इस दौरान भीमनगर क्षेत्र के आंतरिक मार्ग से उनकी दुपहिया मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे वृषभ श्रीराम (दुपहिया क्रमांक एमएच 32 एवाई 8068) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
एक की मौत, एक गंभीर
टक्कर इतनी भीषण थी कि नीता नरेश ढोके को गंभीर चोटें आईं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, टक्कर मारने वाले बाइक चालक वृषभ श्रीराम को गंभीर अवस्था में सावंगी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमेश ढोके को मामूली चोटें आई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा हादसा में एक साल के बच्चे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
ये भी पढ़े: ग्रामपंचायत कार्यालय अब भी पुराने परसोडी में ही, नागरिकों को करनी पड़ती 25 किमी की यात्रा
मामला दर्ज
मृतका नीता ढोके रेलवे विभाग में कर्मचारी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच शुरू की। नागरिकों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
