Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा पुलिस भर्ती: 7,313 आवेदकों में से 2,317 पहुंचे, 710 पास; मैदानी-शारीरिक परीक्षा में सख्ती

Wardha Police Recruitment: वर्धा में 134 पुलिस पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में 4 दिनों में 2,317 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 710 पात्र और 888 अपात्र घोषित किए गए।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 16, 2026 | 10:22 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Police Exam Update: वर्धा जिले में 134 पदों के लिए पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है, महिला व पुरुष कुल 7 हजार 313 उम्मीदवारों ने आवेदन किये थे। 11 से 14 फरवरी इन चार दिनों में कुल 2 हजार 317 उम्मीदवारों ने प्रत्यक्ष उपस्थित रहकर मैदानी व शारिरीक परीक्षा में हिस्सा लिया।

11 फरवरी को 700 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इनमें से 556 उम्मीदवार उपस्थित रहे। इनमें से शारिरीक परीक्षा में 43 उम्मीदवार अपात्र रहे। जबकि 207 उम्मीदवार मैदानी परीक्षा में अपात्र बताये गए, जबकि 306 उम्मीवार पात्र बताये गए, वहीं 12 फरवरी को भी 700 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इनमें से 576 उम्मीदवार उपस्थित रहे। शारिरीक परिक्षा में 40 अपात्र रहे, जबकि मैदानी परीक्षा में 132 अपात्र रहे।

जबकि 404 उम्मीदवार पात्र साबित हुए, 13 फरवरी को 700 में से 547 उम्मीदवार उपस्थित रहे। इनमें से शारिरीक परीक्षा में 33 अपात्र रहे तो, मैदानी परीक्षा में 120 अपात्र रहे, जबकि 394 उम्मीदवार पात्र साबित हुए है।

सम्बंधित ख़बरें

पवई में ऑड-ईवन पार्किंग नियम लागू, तीन महीने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू

किडनी कांड के ‘डॉक्टर’ की याददाश्त हुई गुम! पूछताछ में बोले- ‘आई डोंट रिमेंबर’; क्या जांच भटकाने की है ये चाल?

भाजपा के साथ जाने की क्या थी मजबूरी? चंद्रपुर में नहीं थम रहा सत्ता संग्राम, UBT आलाकमान आज करेगा बड़ा फैसला!

BMC में वैधानिक समितियों के सदस्यों का चयन आज, 20 फरवरी को स्थायी व शिक्षा समिति अध्यक्ष पद का चुनाव

14 फरवरी को लगभग 800 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इनमें से 638 उम्मीदवार उपस्थित रहे। शारिरीक परीक्षा में 36 व मैदानी परीक्षा में 161 उम्मीदवार अपात्र रहे।

जबकि 441 उम्मीदवार पात्र साबित हुए हैं। चार दिनों में मैदानी व शारिरीक परीक्षा में कुल 710 उम्मीदवार पात्र बताये गए हैं। जबकि 888 उम्मीदवार अपात्र हुए है।

आगामी 23 फरवरी तक यह परीक्षा चलेगी, उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए उनके पानी की सुविधा, वैद्यकीय सुविधा की गई है। दो एम्बुलेंस रखी गई है। जगह-जगह मोबाल टॉयलेट की सुविधा की गई है।

1600 मीटर दौड़ की जगह पर पुलिस मुख्यालय से उम्मीदवारों लाने ले जाने के लिए विशेष वाहन उपलब्ध कराये गए हैं, बाहरी जिलों से आने वाले उम्मीदवारों के निवास की व्यवस्था नालवाडी स्थित महात्मा लॉन, महादेवपुरा स्थित महादेव मंदिर, रामनगर स्थित तुकाराम मठ आदि जगह पर की गई है।

संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शक रहे इसलिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गए है संपूर्ण परीक्षा विडियो कैमरे ली जा रही है। मैदान पर जगह-जगह पुलिस बंदोबस्त रखा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल स्वयं इस प्रक्रिया के दौरान मैदान में पहुंब कर बारिकी से निरीक्षण कर रहे है। विविध कामों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है उन्हें उचित दिशानिर्देश दिये गए है।

यह भी पढ़ें:-वर्धा: विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता छात्रों को इसरो भ्रमण का मौका, पंकज भोयर ने दी शुभकामनाएं

निरीक्षण के दौरान एसपी सौरभ कुमार अग्रवाल ने उम्मीदवारों से चर्चा भी की। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस दृष्टि से उपाययोजना पर ध्यान देने के निर्देश दिये गए,

772 उम्मीदवार रहे अपात्र

पुलिस, भती को शारिरीक व मैदानी परीक्षा में सार लगभग 772 अपात्र साबीत हुए है। इसमें शारिरीक मोजमाप में कुल 152 उम्मीदवार अपात्र बताये गए तो, मैदानी परीक्षा में 620 उम्मीदवार अपात्र होने की जानकारी है।

Wardha police recruitment physical test result

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2026 | 10:22 AM

Topics:  

  • Latest Hindi News
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police
  • Maharashtra Police Constable Recruitment
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.