दामिनी पथक-फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

Wardha News: वर्धा पुलिस का 'दामिनी पथक' महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच

Women Safety Wardha: वर्धा पुलिस का 'दामिनी पथक' महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त, जागरूकता अभियान और त्वरित सहायता प्रदान कर रहा है।

आंचल लोखंडे

Damini Pathak Wardha: वर्धा जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्धा पुलिस द्वारा 'दामिनी पथक' का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। यह विशेष टीम स्कूलों, महाविद्यालयों, छात्रावासों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पर्यटन स्थलों, निजी कोचिंग संस्थानों, सार्वजनिक उद्यानों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित भ्रमण कर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा पर नजर रख रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराती है।

दामिनी पथक द्वारा जिले के स्कूलों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बाल सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, लैंगिक समानता तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छात्राओं को 'गुड टच-बैड टच', लैंगिक अपराधों से बचाव और सुरक्षित व्यवहार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाती है।

'पुलिस काका-पुलिस दीदी' अभियान

'पुलिस काका-पुलिस दीदी' अभियान के तहत प्रत्येक पुलिस थाने में विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को कानून, साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक करती है। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1091 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी जाती है। जरूरतमंद महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी सरकारी सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भी कार्य किया जा रहा है।

स्कूलों में विजिट रजिस्टर

पथक प्रमुख एपीआई माधुरी वाघाडे ने कहा कि प्रत्येक स्कूल एवं महाविद्यालय में पुलिस की विजिट रजिस्टर व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-प्रतिनिधियों का व्हाट्सएप समूह भी बनाया गया है, जिससे किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंच सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके। वर्धा पुलिस का यह अभियान महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज में अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता को भी मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव