Wardha: एसीबी ने डोईजड को विशेष सत्र न्यायालय में किया पेश, रिश्वतखोर अभियंता को MCR
Wardha Nagar Parishad के अभियंता संदीप डोईजड को 2 लाख रुपये रिश्वत मामले में एसीबी ने विशेष सत्र न्यायालय में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत (एमसीआर) में भेज दिया।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
MCR (सोर्सः AI)
Engineer Doijad Judicial Custody Case: Wardha Nagar Parishad के निर्माण विभाग के अभियंता संदीप डोईजड को दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में बुधवार को एन्टी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने विशेष सत्र न्यायालय में पेश किया। आरोपी को मंगलवार को एसीबी ने रिश्वत प्रकरण में हिरासत में लिया था। शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।
बुधवार को अदालत में पेशी के दौरान एसीबी और बचाव पक्ष की ओर से अपनी-अपनी दलीलें रखी गईं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश अंसारी ने आरोपी को न्यायिक हिरासत (एमसीआर) में भेजने का आदेश दिया।
मांगे थे इतने लाख का रिश्वत
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ठेकेदार का करीब 9 लाख रुपये का बिल नगर परिषद में लंबित था। आरोप है कि बिल को मंजूरी देने के लिए अभियंता संदीप डोईजड ने दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद अधिकारियों ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Ajit Pawar Anniversary: महिलाओं के बीच क्यों लोकप्रिय रहे अजित दादा? पर्दे के पीछे सुनेत्रा पवार की मेहनत
सिर्फ राजनीति ही नहीं, कविता, एक्टिंग और मॉडलिंग का भी शौक… 56वें जन्मदिन पर जानें अनटोल्ड देवेंद्र फडणवीस
योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने के लिए कहा गया। आरोपी ने कथित तौर पर कार्यालय के पास स्थित एक बाथरूम में नकदी रखने का निर्देश दिया था। शिकायतकर्ता ने एसीबी के निर्देशानुसार रकम वहां रख दी, जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें:- Mumbai: वॉर रूम में CM फडणवीस ने की इंफ्रा परियोजनाओं की समीक्षा, देरी करने वाले ठेकेदारों को नहीं मिलेगा काम
इस रिश्वत प्रकरण में और भी लोग हैं शामिल!
इस कार्रवाई के बाद वर्धा नगर परिषद में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चा इस बात को लेकर भी हो रही है कि रिश्वत के रूप में मांगी गई रकम में अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की हिस्सेदारी थी या नहीं। हालांकि, इस संबंध में एसीबी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
फिलहाल जांच एजेंसी पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और रिश्वत प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के उजागर होने के बाद नगर परिषद के कामकाज और पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
