Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में 3 लाख से ज्यादा पशुओं की ईयर टैगिंग, बिना टैग खरीद-बिक्री नहीं

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 06, 2026 | 08:25 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha News: पशुसंवर्धन विभाग ने पशुओं के लिए ईयर टैगिंग अनिवार्य कर दी है. वर्धा जिले में कुल 3 लाख 9 हजार 171 पशुधन का ईयर टैगिंग किया गया है, जिसमें सबसे अधिक संख्या गोवंशीय पशुओं की है. पशुसंवर्धन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भारत पशुधन प्रणाली में पंजीकरण और कान पर टैग ईयर टैगिंग के बिना राज्य में किसी भी पशु की खरीदबिक्री या उपचार नहीं किया जाएगा.

इसके बाद जिले में विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत पशुओं का आधार कार्ड माने जाने वाले ईयर टैगिंग को प्राथमिकता देते हुए जिले के 3 लाख 9 हजार 171 पशुओं को टैग किया गया. इनमें 2 लाख 67 हजार 143 गौवंशीय, 41 हजार 746 भैंस वंशीय तथा 282 नर बकरी/भेड़ शामिल हैं.

सरकार ने प्रत्येक पशुधन के लिए ईयर टैगिंग अनिवार्य की है. पशुसंवर्धन विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर पशुपालकों से अपने पशुओं का ईयर टैगिंग कराने की अपील की जा रही है. विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी यह आवश्यक है.

सम्बंधित ख़बरें

पानी के लिए डेढ़ किमी का सफर, झिंगानुर में गहराया जलसंकट 

 पाखंडी खरात व साथियों पर करें कार्रवाई, माकपा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अकोला में विशेष नाकाबंदी अभियान, 204 यातायात उल्लंघनों पर 1.09 लाख का जुर्माना

छात्रों के मृत्यु मामले की SIT जांच करें, आदिवासी संगठन ने दी जिलाधीश कार्यालय पर दस्तक 

ईयर टैगिंग होने पर प्राकृतिक आपदा, बिजली गिरने या वन्य प्राणियों के हमले में पशुधन की मृत्यु होने पर मालिक को मुआवजा मिल सकेगा. साथ ही खरीदबिक्री की प्रक्रिया भी आसान होगी. बिना ईयर टैगिंग के पशुधन की खरीदबिक्री संभव नहीं होगी.

जागरूकता के बाद मिला स्वैच्छिक प्रतिसाद

शुरुआत में कई पशुपालकों में ईयर टैगिंग को लेकर उदासीनता थी, लेकिन जानकारी और जागरूकता के बाद उन्होंने स्वयं आगे आकर अपने पशुओं का टैगिंग कराया. इसी का परिणाम है कि अब तक जिले में 3.09 लाख पशुधन का ईयर टैगिंग पूरा किया जा चुका है.

गौ और भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण

जिले में 2 लाख 75 हजार 880 गौवंशीय पशु हैं, जिनमें से 2 लाख 12 हजार 33 पशुओं को मुंहपकाखुरपका एफएमडी रोग से बचाव के लिए टीका लगाया गया है. वहीं जिले में 46 हजार 649 भैंस वंशीय पशु हैं, जिनमें से 25 हजार 310 पशुओं को भी यह टीका दिया गया है.

Wardha livestock ear tagging mandatory 3 lakh animals registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 07:47 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.