अकोला में विशेष नाकाबंदी अभियान, 204 यातायात उल्लंघनों पर 1.09 लाख का जुर्माना
अकोला में विशेष नाकाबंदी अभियान के तहत 204 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 1.09 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
Akola City: अकोला शहर यातायात नियंत्रण शाखा अकोला द्वारा पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के आदेश पर 4 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 के बीच शाम 5 बजे से रात 1 बजे तक जिलेभर में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया.
इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को यातायात सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करना था. अभियान के दौरान जिले के सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.
इस अभियान में कुल 37 पॉइंट लगाए गए, जिनमें 30 अधिकारी और 136 अमलदार शामिल थे. अभियान के दौरान की गयी कार्रवाइयों में नंबर प्लेट रहित वाहन की 16, ट्रिपल सीट वाहन की 25, मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर की 1, शराब पीकर वाहन चलाने के मामले 8, अन्य यातायात उल्लंघन मामले 154 इस तरह कुल 204 मोटर वाहन मामलों में 1 लाख 9 हजार 300 रु. जुर्माना वसूला गया है.
सम्बंधित ख़बरें
Akola: अनभोरा के पास भीषण सड़क हादसा, पंचर वाहन सुधार रहे 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा
Akola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा
Fire Accident: अकोला में आयशर ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
Akola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
जांचे गए वाहनों में दोपहिया वाहन 758 और चारपहिया वाहन 410 इस तरह कुल 1168 वाहनों की जांच की गयी. इसके अलावा खुले स्थान पर शराब पीने वालों 13 मामले, बीपी एक्ट की धारा 110, 117 के तहत 40 कार्रवाइयां भी शामिल हैं.
लगातार चलेगा अभियानअकोला जिला पुलिस दल ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे. नागरिकों से अपील की गई है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, आवश्यक कागजात साथ रखें और वाहन पर नंबर प्लेट सही स्थिति में लगाएं. पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यातायात सुरक्षा को लेकर जिले में सख्ती जारी रहेगी.
