Gadchiroli District: महाराष्ट्र में फिलहाल गूंज रहे खरात मामले में नितदिन नएनए तथ्य सामने आ रहे है. देव, धर्म, आध्यात्मिक के आधार पर अनेक महिला व लोगों को ठगने वाले अशोक खरात व उसे साथ देने वाले जनप्रतिनिध पर कार्रवाई करें, इस मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आंदोलन किया गया. इस दौरान गड़चिरोली जिला मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आरमोरी में तहसील कार्यालय पर दस्तक देकर तहसीलदार के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया.
ज्ञापन में अशोक खरात व उनके सभी साथिदारों पर कड़ी कार्रवाई करें, खरात की संपूर्ण संपत्ति जब्त कर वह अंधश्रद्धा निर्मूलन के कार्य हेतु उपयोग में लाए, अंधश्रद्धा व शोषण के इस मामलों में 39 विधायक शामिल होने की बात सामने आ रही है. इन 39 विधायकों के नाम घोषित करें, ऐसे विधायकों के तत्काल इस्तीफे लें, खरात के शोषण का शिकार हुई अनेक महिलाओं के गलत वीडियो बड़े पैमाने पर समाज माध्यमों पर घूम रहे है, जिससे शिकार हुई महिलाओं के सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है. जिससे ऐसे वीडियो समाज माध्यम से तत्काल हटाएं, खरात के साथ अन्य अनेक गांवों में फिलहाल ऐसे अनेक पाखंडी बाबा है.
राज्य सरकार की ओर से राज्य के इन सभी पाखंडी बाबाओं का बंदोबस्त करने के लिए विशेष मुहिम चलाएं, प्रत्येक पुलिस थाने में अंधश्रद्धा निर्मूलन कक्ष की स्थापना कर वह कार्यान्वित करने सरकारी परिपत्रक अमल में लाए, जादूटोना विरोधी कानून का नियम तैयार कर कानून पर अमल करें. ज्ञापन सौंपते समय माकपा के अमोल मारकवार, प्रशांत खोब्रागडे, संजय वाकडे, दशरथ मेश्राम, प्रमोद कोसेकर, रमेश मेश्राम, अर्चना मारकवार, शीला खांडेकर, सपना खोब्रागडे आदि उपस्थित थे.