Wardha News: 1304 कर्मचारियों की टीम करेगी सर्वेक्षण, 14 लाख लोगों की होगी कुष्ठरोग जांच
National Leprosy Elimination Program: वर्धा में राष्ट्रीय कुष्ठरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक 14 लाख नागरिकों की जांच होगी। 1,304 सदस्यों की टीम सर्वेक्षण में शामिल होगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
1,304 कर्मचारियों की टीम करेगी सर्वेक्षण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha Leprosy Survey: केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कुष्ठरोग उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में कुष्ठरुग्ण खोज अभियान सभी संस्थाओं में चलाया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 17 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलने वाली इस विशेष मुहिम में लगभग 14 लाख नागरिकों की कुष्ठरोग जांच की जाएगी। इस सर्वेक्षण के लिए 1,304 कर्मचारियों की टीम नियुक्त की गई है। यह जानकारी आरोग्य सेवा (कुष्ठरोग), वर्धा के सहायक संचालक डॉ. रा. ज. पराडकर ने दी।
इस खोज अभियान में आशा सेविकाओं, पुरुष स्वयंसेवकों और स्वास्थ्य सेवकों के कार्यों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। मुहिम की समीक्षा करने के लिए राज्यस्तरीय टीम के सहायक संचालक डॉ. सचिन एडके ने दौरा किया। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुल 14,82,319 नागरिकों की जांच की जाएगी, जिसमें शहरी क्षेत्र के 3,39,364 और ग्रामीण क्षेत्र के 11,42,955 लोगों को शामिल किया गया है। महिलाओं की जांच आशा स्वयंसेविकाएं तथा पुरुषों की जांच पुरुष स्वयंसेवक करेंगे।
259 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
सर्वेक्षण के लिए टीमों को कार्यशाला के माध्यम से मार्गदर्शन दिया गया है। टीमों के कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में 259 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। नगर परिषद क्षेत्र में गाड़ियों के माध्यम से ऑडियो क्लिप चलाकर कुष्ठरोग से संबंधित संदेश प्रसारित किए जाएंगे, ताकि मुहिम की जानकारी हर घर तक पहुंच सके। बसस्थानक पर भी यात्रियों में जनजागरण के लिए ऑडियो क्लिप चलाई जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
कोरंभी देवी परिसर के फार्महाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
ये भी पढ़े: ‘लाल्या’ रोग से कपास की फसल संकट में, सरकारी उदासीनता से यवतमाल के किसान हताश
190 मरीजों का निदान
अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 के बीच जिले में 190 नए कुष्ठरोगी मरीज पाए गए हैं। अभियान के दौरान यह संख्या बढ़ सकती है, ऐसा सहायक संचालक डॉ. पराडकर ने बताया।
इस प्रकार है आंकड़े
- विशेष खोज मुहिम 2 दिसंबर तक चलेगी
- शहर के 3,39,364 लोगों की जांच
- ग्रामीण क्षेत्र के 11,42,955 लोगों की जांच
- 5 महीनों में 190 नए कुष्ठरोगी मरीज मिले
