Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: रासा-घोंसा में भालू के गांव में घुसने से ग्रामीणों में भय, वन विभाग से सुरक्षा की मांग

Rasa Ghonsa Bear: समुद्रपुर तहसील के रासा-घोंसा गांव में देर रात मादा भालू अपने शावक के साथ एक घर के बरामदे में पहुंच गई। बिजली गुल होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 04, 2026 | 02:00 PM

Female Bear (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samudrapur Bear News: वर्धा जिले के समुद्रपुर तहसील के रासा-घांसा गांव में गुरुवार देर रात उस समय दहशत फैल गई, जब एक मादा भालू अपने शावक के साथ गांव में घुसकर एक घर के बरामदे में आकर बैठ गई। इसी दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित थी। जिससे एक ग्रामीण अनजाने में भालू के बेहद करीब पहुंच गया। सौभाग्य से समय रहते उसे स्थिति का आभास हो गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, तड़के में संदीप पडवे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले। अंधेरा होने के कारण उन्हें बरामदे में कोई बड़ा जानवर बैठा दिखाई दिया और उन्होंने पहले उसे भैंस समझा। जब जानवर वहां से नहीं हटा तो उन्होंने मोबाइल की रोशनी से देखा। तब उनके होश उड़ गए, क्योंकि वहां एक मादा भालू अपने शावक के साथ बैठी थी। मोबाइल के माध्यम से जगदीश महातले सहित गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी।

समय रहते टला बड़ा हादसा

इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद सुबह लगभग 6 बजे मादा भालू व उसके शावक को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि संदीप अनजाने में भालू के और अधिक करीब पहुंच जाते। तो बड़ा हादसा हो सकता था। उल्लेखनीय है कि घोंसा क्षेत्र में वर्ष 2015 में किसान ईश्वर महातले की भालू के हमले में मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में फिर से भय का माहौल है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक TCS धर्मांतरण और उत्पीड़न मामला: 3 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, निदा खान पर 6 जुलाई को सुनवाई

नागपुर मनपा की पहल: अब हर महीने के दूसरे व चौथे शुक्रवार को लगेगा जनता दरबार; मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा

Akola News: अकोला में आत्मा योजना बैठक, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

मुंबई में 48 घंटे में 280 मिमी बारिश के बाद भी नहीं थमी सेंट्रल रेलवे, 210 पंपों की मदद से ट्रैक रहे पूरी तरह

ये भी पढ़े: आर्णी में मनसे की पहल, 50 किसानों को मुफ्त बीज वितरण, 700 किसानों को मिलेगा लाभ

गांव में बिजली गुल हो जाना आम बात

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रासा-घोंसा गांव में एक-दो दिन के अंतराल पर बिजली आपूर्ति बाधित होना आम बात हो गई है। जंगल से सटे इस गांव में रात के समय बिजली नहीं रहने से वन्यजीवों का खतरा और बढ़ जाता है। मोहगांव ग्राम पंचायत के प्रशासन विलास नवघरे, पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य जगदीश महातले तथा ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही वन विभाग गांव की सुरक्षा के लिए गांव की सीमा पर मजबूत फेंसिंग लगाए, ताकि जंगली जानवरों का गांव में प्रवेश रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Rasa ghonsa bear entered village samudrapur news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 01:07 PM

Topics:  

  • Bear Terror
  • Forest Department
  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.