Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha कृषि विभाग का बड़ा एक्शन प्लान: 4.15 लाख हेक्टेयर में होगी बुआई, क्या किसानों को समय पर मिलेगी खाद?

Wardha Agriculture News: र्धा जिले में खरीफ सीजन की तैयारी! 1.17 लाख मीट्रिक टन खाद की मांग, कृषि विभाग के पास 52 हजार टन स्टॉक उपलब्ध। कपास और सोयाबीन की बुआई का बड़ा लक्ष्य।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 05, 2026 | 11:39 AM

रासायनिक खाद (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Fertilizer Demand: वर्धा जिले में आगामी खरीफ मौसम की तैयारियों में जिले के किसान जुट गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिला कृषि विभाग ने भी नियोजन कर लिया है। खरीफ के लिए इस बार 1 लाख 17 हजार 220 मीट्रिक टन खाद की जरूरत है। वर्तमान में 31 मार्च तक पिछला शेष व नया प्राप्त ऐसा लगभग 52 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध बताया गया है।

किसानों को खाद की कमी न खले तथा पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग सज्ज बताया जा रहा है। इस बार खरीफ मौसम में 4 लाख 15 हजार 929 हेक्टयर क्षेत्र में बुआई का नियोजन है। इसमें 2 लाख 21 हजार 831 हेक्टयर क्षेत्र में कपास, 1 लाख 31 हजार 794 हेक्टयर में सोयाबीन, 60 हजार 868 हेक्टयर में तुअर सहित जवार, मका, तिल, मूंग, उडद व मुंगफल्ली आदि फसल भी ली जाएगी।

इसकी तैयारी में किसान जुट गया है। खरीफ मौसम के लिए खाद व बीज की आवश्यकता किसानों को होगी। इसे ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग ने पर्याप्त खाद की मांग वरिष्ठ स्तर पर कर ली है।

सम्बंधित ख़बरें

नगर निगम का एक्शन, नासिक में बढ़ा कर संकलन; 500 करोड़ की घरपट्टी बनी चुनौती

Yavatmal में हाहाकार! ओलावृष्टि और बारिश के साथ आए तूफान ने उजाड़े आशियाने, मिट्टी में मिली फसलें

Mumbai News: पानी की कमी से निपटने की तैयारी, महापौर ने पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के दिए निर्देश

नासिक भूमि घोटाला, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, बिल्डरों पर फिलहाल कार्रवाई पर रोक

किसानों को राहत देने का प्रयास

वर्तमान में जिले का किसान विविध संकटों का सामना कर रहा है। गत वर्ष मौसम की मार किसानों को झेलनी पडी। परिणामवश उम्मीद के अनुसार कपास, सोयाबीन व तुअर की फसल नहीं हुई़ फसल में कमी व मार्केट में उचित मूल्य न मिलने से किसानों का लागत खर्च भी नहीं निकल पाया।

ऐसे में खाद, बीज व कृषि सामग्री की कींमतों में भारी वृध्दि होने से किसान चारो ओर से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। खरीफ मौसम के लिए खाद की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। जबकि बीज की बिक्री मई माह से शुरु होगी। इसे लेकर नियोजन किये जाने की जानकारी जिला कृषि विभाग ने दी है।

रासायनिक खाद की आपूर्ति शुरु

कृषि विभाग के अनुसार खरीफ के लिए खाद की आपूर्ति शुरु हो चुकी है। इस बार यूरिया, डीएपी, एमओपी, एसएसपी व संयुक्त खाद की कुल 1 लाख 17 हजार 220 मीट्रिक टन की मांग है। वर्तमान में कृषि विभाग के पास 52 हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। इसमें यूरिया, डीएपी, एमओपी, एसएसपी एवं संयुक्त खाद का समावेश बताया गया है।

यह भी पढ़ें – Maharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी

नहीं होगी खाद की कमी

जिला परिषद कृषि विकास अधिकारी शिवा जाधव ने कहा इस बार खरीफ मौसम के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध किया जाएगा। खाद की आपूर्ति शुरु हो चुकी है। जबकि मई माह में बीज की आपूर्ति भी होगी। इसका नियोजन कृषि विभाग कर रहा है। किसानों को खाद व बीज की किल्लत नहीं खलेंगी।

खाद का प्रकार कुल मांग (मीट्रिक टन) वर्तमान उपलब्धता
यूरिया (Urea) 36,750 आपूर्ति जारी
डीएपी (DAP) 13,240 स्टॉक में शामिल
एसएसपी (SSP) 28,250 उपलब्ध
संयुक्त खाद (NPK) 35,830 उपलब्ध
कुल योग (Total) 1,17,220 52,000 (लगभग)

Wardha kharif season 2026 fertilizer planning agriculture department news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2026 | 11:39 AM

Topics:  

  • Agricultural Crops
  • Maharashtra
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.