-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Unseasonal Rain Temperature Drop Crop Damage Report 2026
नागपुर में बेमौसम बारिश का कहर, कलमना मंडी में भीगा दाना-दाना, IMD ने जारी किया अलर्ट
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Weather Update April: नागपुर में बेमौसम बारिश से पारा 7.8 डिग्री लुढ़का! सुहाने मौसम के बीच किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़। गेहूं और संतरा बागों को भारी नुकसान, मंडी में भीगा अनाज।

बारिश में फसलें हुई खराब (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Unseasonal Rain Vidarbha: नागपुर में बुधवार की देर रात बारिश शुरू होने के बाद बादल गुरुवार को तड़के सुबह तक बरसते रहे। गुरुवार को सुबह से ही बदराया मौसम रहा। हालांकि इक्का-दुक्का इलाकों में बूंदाबांदी हुई लेकिन गुरुवार को तेज बारिश नहीं हुई। तड़के सुबह तक झमाझम बारिश और दिनभर बदराये मौसम के तापमान में बड़ी गिरावट हुई। सिटी का तापमान 7.8 डिग्री गिर गया।
गुरुवार को हनुमान जन्मोत्वस पर गर्मी और तेज धूप से राहत के साथ सुहाना मौसम रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह 8.30 बजे तक 20 मिमी बारिश दर्ज की। हालांकि शाम तक बादल थमे रहे लेकिन देर रात कुछ इलाकों में चंद मिनटों की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को सिटी का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया जो औसत से 8 डिसे कम रहा।
बुधवार की तुलना में गुरुवार को 7.8 डिसे की बड़ी गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 20.4 डिसे दर्ज हुआ। यह औसत से 1.7 डिग्री कम रहा। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक
चोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
नये नागपुर में बिना पानी-सीवरेज लाइन नहीं मिलेगी ले-आउट को मंजूरी; राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का फैसला
जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
गुरुवार को नागपुर के अलावा अकोला, अमरावती, भंडारा, गड़चिरोली, गोंदिया और वर्धा में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग से मिले संकेतों के अनुसार नागपुर समेत विदर्भ के अधिकतर जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने संभावना जताई है कि सिटी में 4 और 6 मार्च को बारिश हो सकती है। इसी के साथ तापमान में गिरावट होने के संकेत भी विभाग की ओर से मिले हैं।
बारिश का कहर : गेहूं, फल बागों को नुकसान
बुधवार रात आई तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं जिससे जन-जीवन के साथ कृषि पर भी असर पड़ा है। कृषि विभाग के अनुसार, जिले के 14 गांवों में करीब 41 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल के साथ संतरा और मोसंबी के बागों को नुकसान पहुंचा है।
मार्च माह के अंत में हुई बेमौसम बारिश से पहले ही किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित हो चुकी थी। ऐसे में 1 अप्रैल की रात अचानक तेज आंधी और जोरदार बारिश ने बची-खुची फसल को भी नुकसान पहुंचा दिया। कई किसानों ने कटाई के बाद फसल खेतों में ही रखी थी जो बारिश में भीगकर खराब हो गई। हालांकि मौसम विभाग द्वारा पहले से चेतावनी जारी की गई थी जिसे ध्यान में रखते हुए कुछ किसानों ने अपनी फसल सुरक्षित कर ली। इसके बावजूद, लगातार हो रही बेमौसम बारिश और आंधी के कारण गेहूं उत्पादन में इस वर्ष गिरावट की आशंका जताई जा रही है।
जिले में तहसीलवार नुकसान
| तहसील (Tehsil) | प्रभावित गांव | प्रभावित किसान | नुकसान (हेक्टेयर में) |
| सावनेर | 07 | 21 | 16 |
| उमरेड | 04 | 29 | 20 |
| रामटेक | 03 | 11 | 05 |
| कुल | 14 | 61 | 41 |
यह भी पढ़ें – Sunetra Pawar के एक लेटर से मचा बवाल, पार्थ की राज्यसभा सीट पर लटकी तलवार, NCP के कई बड़े फैसले होंगे रद्द?
बेमौसम बारिश से अनाज गीला
बुधवार की रात्रि में आई तेज बारिश के कारण कलमना अनाज मंडी में खुले में रखा अनाज गीला हो गया। शेड फुल होने के चलते कुछ अनाज बाहर ही रखा गया था, जिसके चलते अचानक आई बारिश से किसानों का अनाज भीग गया। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। हालांकि अनाज को प्लास्टिक से ढंगकर रखा गया था, लेकिन तेज हवाओं से प्लास्टिक उड़ गया। इससे अनाज भीग गया।
वैसे भी गर्मी के मौसम को देखते हुए आढ़तियों को लगा नहीं था कि जोरदार बारिश आएगी। लेकिन बारिश इतनी जोरदार थी कि अनाज की देख-रेख करने वाले माल समेट भी नहीं पाए। भीगे अनाज की क्वालिटी खराब होने से इसे भाव भी नहीं मिल पाएगा।
यहां पर होने वाली अनाज की आवक को देखते हुए कई बार शेड बढ़ाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। हर बार बेमौसम बारिश के कारण अनाज गीला होता है और इससे किसानों को काफी नुकसान भी होता है, लेकिन अनाज को सुरक्षित रखने शेड की संख्या बढ़ाई नहीं जा रही है।
Nagpur unseasonal rain temperature drop crop damage report 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














