-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Hotel Billing Dispute Attack On Owner And Waiter Nagthana
वर्धा में खाने के बिल पर विवाद, होटल में खूनी संघर्ष, युवती समेत 7 लोगों ने मालिक और वेटर को पीटा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Wardha news: वर्धा के नागठाना में बिल को लेकर हुए विवाद में युवती सहित 7 लोगों ने होटल में तोड़फोड़ की और मालिक व वेटर को पाइप से पीटा। सावंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।

वर्धा न्यूज
Wardha Hotel bill dispute: वर्धा जिले के नागठाना परिसर स्थित एक होटल में खाने के बिल को लेकर उपजा मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। होटल में खाना खाने आए छह से सात युवकों ने बिल देने के बजाय हंगामा शुरू कर दिया और होटल में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान हमलावरों ने होटल संचालक और वेटर पर लकड़ी और स्टील के पाइप से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में शामिल हमलावरों में एक युवती भी बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सावंगी मेघे निवासी राहुल संजय जयस्वाल (32) ने नागठाना परिसर में ‘टू स्काय होटल’ किराए पर लेकर चलाने के लिए लिया है। 20 दिसंबर की रात राहुल अपने स्टाफ के साथ होटल की लाइटें बंद कर खाना खा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और खाना ऑर्डर किया। खाना खत्म होने के बाद जब बिल मांगा गया, तो युवकों ने बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने गालियां देते हुए होटल में रखे सामान को तोड़ना शुरू कर दिया।
स्टील पाइप और लकड़ी से हमला
आरोपियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उन्होंने होटल संचालक राहुल जयस्वाल और वेटर प्रशांत झामरे पर लकड़ी और स्टील के पाइप से हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस तोड़फोड़ और मारपीट से पूरे नागठाना परिसर में हड़कंप मच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Markandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
छत्रपति संभाजीनगर में आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर FDA ने दो रेस्तरां के लाइसेंस को किया निलंबित
यह भी पढ़ें: Gondia Election Results: गोंदिया, गोरेगांव और सालेकसा में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा को झटका
नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज
घटना के अगले दिन, 21 दिसंबर को पीड़ित राहुल जयस्वाल ने सावंगी मेघे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लालजी यादव, सुयोग टाले उर्फ पिके, शुभम शेडे, गुंजन म्हैसकर, कार्तिक भौमले, सनी और एक अज्ञात युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Wardha hotel billing dispute attack on owner and waiter nagthana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












