साड़ी में थीं घबराई, रणवीर सिंह ने कहा- ये तुम्हारा पल है, क्रिस्टल डिसूजा ने सुनाया किस्सा

Krystle D’Souza Shararat Launch: क्रिस्टल डिसूजा ने शरारत गाने से जुड़ा किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि साड़ी में घबराई हुई थीं, तभी रणवीर सिंह ने उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए प्रेरित किया।
Krystle D’Souza Shararat Song Launch Ranveer Singh viral statement
क्रिस्टल डिसूजा और रणवीर सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Krystle D’Souza Ranveer Singh: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘शरारत’ गाने के लॉन्च से जुड़ी एक खास याद शेयर की। इस दौरान उन्होंने रणवीर सिंह के साथ बिताए उस पल को याद किया, जिसने उनके दिल पर गहरी छाप छोड़ी। क्रिस्टल के मुताबिक, सुपरस्टारडम सिर्फ लोकप्रियता या बॉक्स ऑफिस सफलता से नहीं आता, बल्कि इस बात से आता है कि आप दूसरों को कितना महत्व देते हैं।

क्रिस्टल ने बताया कि ‘शरारत’ गाने के लॉन्च इवेंट में उनका स्टेज पर परफॉर्म करने का कोई प्लान नहीं था। जैस्मिन सैंडलास और मधुबंती बागची ने गाना गाकर लॉन्च किया और माहौल पहले से ही ऊर्जावान हो चुका था। जैसे ही गाना बजा, भीड़ झूमने लगी। यह पहली बार था जब दर्शक इस गाने को सुन रहे थे, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया जबरदस्त थी।

क्रिस्टल डिसूजा ने कही ये बात

क्रिस्टल ने कहा कि मैंने साड़ी पहनी हुई थी और बिल्कुल तैयार नहीं थी कि स्टेज पर जाकर डांस करूं। तभी रणवीर ने मुझसे कहा, ‘यह तुम्हारा गाना है, तुम्हें स्टेज पर जाकर परफॉर्म करना चाहिए।’ मैं थोड़ी हिचकिचाई, लेकिन उनकी ऊर्जा ऐसी थी कि मैं मना नहीं कर पाई। उन्होंने आगे बताया कि रणवीर सिंह ने पहले गायिकाओं को पूरा समय दिया ताकि वे अपना प्रदर्शन पूरा कर सकें। इसके बाद उन्होंने दोबारा गाना चलवाया और क्रिस्टल को केंद्र में रखकर परफॉर्म करने के लिए कहा।

क्रिस्टल डिसूजा हुए भावुक

क्रिस्टल डिसूजा ने भावुक होकर कहा कि वह मेरे स्टेप्स कॉपी करेंगे। यह मेरे लिए बहुत खास था कि एक बड़े स्टार ने मुझे वह पल जीने का मौका दिया। क्रिस्टल के मुताबिक, इंडस्ट्री में ऐसे मौके कम ही मिलते हैं जब कोई स्थापित कलाकार किसी और को चमकने का अवसर देता है। रणवीर का यह व्यवहार ही उन्हें अलग बनाता है। वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने साथ काम करने वालों के लिए भी सोचते हैं। इसी वजह से वह आज जहां हैं, वहां हैं।

क्रिस्टल डिसूजा की वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं। उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। वहीं क्रिस्टल भी अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। लेकिन ‘शरारत’ लॉन्च का वह पल उनके लिए हमेशा खास रहेगा, जिसने उन्हें सिखाया कि असली सुपरस्टार वही है जो रोशनी बांटना जानता हो।

Navbharat Live
navbharatlive.com