Wardha News: वर्धा में मूसलाधार बारिश का कहर, 43 मंडलों में अतिवृष्टि, कई गांवों का संपर्क टूटा
Wardha Flood Situation: वर्धा जिले में 24 घंटे में 89.03 मिमी औसत बारिश दर्ज हुई। 43 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, कई सड़कें बंद, 286 मकान क्षतिग्रस्त तो देवली में सबसे अधिक वर्षा हुई।
- Written By: आंचल लोखंडे
वर्धा भारी बारिश- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wardha Heavy Rain Update: गुरुवार को जिले में बारिश ने जमकर कहर बरपाया। दिनभर हुई मूसलाधार बारिश के साथ रातभर भी तेज व मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने से नदियों और नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया। बाढ के चलते जिले के गांवों को संपर्क टूट चुका था। पिछले 24 घंटों में जिले में 89.03 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। वहीं जिले के 52 में से 43 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज होने की जानकारी प्रशासन ने दी है।
जिले की सभी आठ तहसीलों में सबसे अधिक वर्षा देवली तहसील में हुई, जहां 119.02 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते दो जानवरों की मौत हो गई। 286 मकान व 10 गोठों का नुकसान हुआ वहीं 27 घरों में पानी घुसा। पांच व्यक्तियों रेस्क्यू किया गया। यशोदा नदी में बाढ़ आने के कारण पलसगांव निवासी अक्षय माटे बह गया था। लेकिन उन्होंने पेड़ को पकड़ने के कारण उसकी जान बची। प्रशासन ने उन्हें रेस्क्यू किया। नागपुर स्थित मौसम विभाग के वेधशाला केंद्र ने गुरुवार के लिए वर्धा जिले में ऑरेंज अलर्ट तथा शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया था।
घरों में घुसा पानी, सड़कें बंद
मौसम विभाग का गुरुवार का पूर्वानुमान पूरी तरह सही साबित हुआ और जिलेभर में दिनभर मूसलाधार बारिश होती रही। रातभर भी बारिश का सिलसिला जारी रहने से नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया। बारिश के कारण जुलाई माह के अंतिम दिनों में जिले का औसत वर्षा कोटा भी पूरा हो गया। जुलाई माह में जिले में सामान्यतः 273.06 मिमी वर्षा होती है, जबकि 31 जुलाई तक 299.08 मिमी अर्थात 109.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गुरुवार की भारी बारिश के कारण देवली तहसील के छह सड़क मार्ग बंद हो गए। वहीं देवली तहसील के तीन गांवों तथा वर्धा शहर के कुछ घरों में बारिश का पानी घुस जाने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
गणेशपेठ बस अड्डे पर मनपा का बुलडोजर एक्शन, हॉकर्स में मची अफरा-तफरी, ठेले-सामान जब्त
पुणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 1 और 2 अगस्त को पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा सिंहगढ़ किला
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, सचिन गायधने उपाध्यक्ष पद से हटे
रिंग रोड केस: बिना अधिकार पत्र कोर्ट में पेश हुए सरकारी वकील तो FIR के निर्देश दे सकता है हाई कोर्ट
किस तहसील में कितनी वर्षा हुई
वर्धा में 119.00 मिमी, सेलू में 109.09 मिमी, देवली में 119.02 मिमी, आवीं में 84.08 मिमी, आष्टी में 19.07 मिमी, कारंजा में 46.04 मिमी, हिंगनघाट में 76.01 मिमी व समुद्रपुर तहसील में 103.00 मिमी बारिश दर्ज की गई।
अनेक मार्ग रहे बंद
बाढ़ आने के कारण आंजी अंदोरी, वर्धा-रालेगांव, आलोडा- बोरगांव, भोजनखेडा-तलेगांव, देवली- पुलगांव, वाबगांव हुस्नापुर, रायपुर अंदोरी, अलमडोह-अल्लीपुर, रोठा, बोदड- पुलगांव यह मार्ग बंद रहे। शुक्रवा सुबह 9 बजे के बाद बारिश रूक जाने के उपरांत परिस्थिति सामान्य होने लगी।
ये भी पढ़े: MPID के तहत वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन, ठगी करने वाली कंपनियों की 27 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
जिले के इन मंडलों में हुई अतिवृष्टि
आर्वी तहसील के आर्वी मंडल में 66.03 मिमी, वाठोडा 118 मिमी, खरांगणा 92.03 मिमी, विरुल 101.05 मिमी, रोहणा 73.03 मिमी, दौलतपुर 66.03 मिमी वर्षा हुई। वर्धा तहसील के वर्धा मंडल में 132.05 मिमी, आंजी 92.03 मिमी, वायफड 92.08 मिमी, सालोड 155.08 मिमी, वायगांव 92 मिमी, सेवाग्राम 132.05 मिमी, तलेगांव 92 मिमी तथा पिपरी 163.05 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सेलू तहसील के सेलू में 117.08 मिमी, झडशी 95 मिमी, केलझर 113.05 मिमी तथा सिंदी 113.05 मिमी वर्षा हुई। देवली तहसील के देवली में 116 मिमी, पुलगांव 80 मिमी, विजयगोपाल 128 मिमी, भिडी 154.08 मिमी, अंदोरी 128.03 मिमी, गिरोली 104.03 मिमी तथा नाचनगांव 123 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हिंगणघाट तहसील के हिंगणघाट में 71.05 मिमी, वाघोली 75.05 मिमी, सावली 93.08 मिमी, खानगाव 93.03 मिमी, वडनेर 77.03 मिमी, अलीपुर 92 मिमी, सिरसगांव 91.08 मिमी तथा कुटकी 71.05 मिमी वर्षा हुई। समुद्रपुर तहसील के समुद्रपुर में 119.03 मिमी, जाम 124.03 मिमी, गिरड 106.05 मिमी, नंदोरी 93.08 मिमी, कोरा 97.08 मिमी, वायगांव 85.03 मिमी, कांदळी 113.03 मिमी तथा मांडगांव 131.08 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
