गणेशपेठ बस अड्डे पर मनपा का बुलडोजर एक्शन, हॉकर्स में मची अफरा-तफरी, ठेले-सामान जब्त
Ganeshpeth Hawker Drive: नागपुर के गणेशपेठ बस अड्डे के पास मनपा के अतिक्रमण विरोधी अभियान से हड़कंप मच गया। प्रवर्तन विभाग ने ठेले और सामान जब्त कर सड़क व फुटपाथ खाली कराए।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, गणेशपेठ, अतिक्रमण, मनपा, हॉकर्स, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Encroachment Removal Drive: नागपुर में शुक्रवार को दोपहर में गणेशपेठ बस अड्डे के आसपास उस समय हॉकर्स और अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई जब मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता दल-बल और वाहनों के साथ कार्रवाई के लिए वहां पहुंचा। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से गणेशपेठ और बस अड्डे के आसपास कार्रवाई का डंडा शांत पड़ा हुआ था। इसके चलते अतिक्रमणकारियों ने न केवल फुटपाथ बल्कि सड़कें तक घेर रखी थीं। ऐसी स्थिति में बसों के साथ ही लोगों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा था। शुक्रवार को अचानक पहुंचे दस्ते को देख हॉकर्स में सामान बचाने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच दस्ते ने सामान के साथ ही ठेले भी जब्त करना शुरू कर दिया।
सामान बचाने की मची होड़
दस्ते के आने की भनक लगते ही कई हॉकर्स ठेले लेकर गलियों में गायब हो गए किंतु कई हॉकर्स का सामान सड़कों तक फैला होने के कारण उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला। दस्ते ने पहुंचते ही सामान जब्त करना शुरू कर दिया।
कार्रवाई सुभाष रोड गणेशपेठ कॉलोनी से शुरू होकर महात्मा फुले बाजार और बैद्यनाथ चौक गणेशपेठ तक जारी रही। कार्रवाई के दौरान फुटपाथ और सड़क पर अवैध रूप से लगीं दुकानों को तो हटाया ही गया, साथ ही भारी मात्रा में जब्ती की कार्रवाई भी की गई। विभाग द्वारा लगभग 3 ट्रक सामान जब्त किया गया जिसमें 10 अन्य सामग्रियां भी शामिल थीं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर ZP के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! SC के फैसले के बाद पदोन्नति के नियम तय, जानें किसे मिलेगा फायदा
पुणे के बांध से छोड़ा गया 9,050 क्यूसेक पानी, घोड़ नदी का जलस्तर बढ़ा, किनारे बसे गांवों के लिए अलर्ट जारी
Gondia News: गोंदिया में जल जीवन मिशन के संविदा कर्मचारियों का कामबंद आंदोलन, 8 महीने से मानदेय लंबित
नागपुर में तड़ीपार गुंडे का खौफ: कुल्हाड़ी दिखाकर युवक पर हमला, जान बचाने पीड़ित ने खुद लाकर दी शराब!
हमेशा की तरह बर्डी की चौकीदारी
- मनपा के प्रवर्तन विभाग की ओर से भले ही गणेशपेठ में सराहनीय कार्रवाई की गई हो लेकिन हमेशा की तरह अन्य दस्तों ने बर्डी और महल क्षेत्र पर चौकीदारी जारी रखी।
- यातायात को सुगम बनाने के नाम पर बर्डी में टीम ने सीताबर्डी मेन रोड से लेकर वैरायटी चौक तक और फिर वापस पूरे दिन सीताबर्डी मेन रोड पर अतिक्रमण निर्मूलन का काम किया।
- इस दौरान सड़क के दोनों तरफ और फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे अवैध ठेलों और दुकानों को सख्ती से हटाए जाने का दावा तो किया गया किंतु सूत्रों की मानें तो बर्डी मेन रोड पर से अब हॉकर्स गायब हो चुके हैं।
महल और बडकस चौक परिसर में घूमता रहा दस्ता
बर्डी की तरह प्रवर्तन विभाग के दस्ते महल और बडकस चौक परिसर में घूमते रहे। इन दस्तों ने महल चौक से बडकस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर से होते हुए वापस महल और बडकस चौक तक पूरे दिन अतिक्रमण हटाया।
यह भी पढ़ें:-रिंग रोड केस: बिना अधिकार पत्र कोर्ट में पेश हुए सरकारी वकील तो FIR के निर्देश दे सकता है हाई कोर्ट
इस क्षेत्र में भी सड़क के दोनों किनारों और फुटपाथों पर यातायात बाधित करने वाले अवैध ठेलों और दुकानों को हटाने का काम निरंतर जारी रहा। कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग के सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में टीमों ने हिस्सा लिया।
