Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में अतिवृष्टि का कहर, 200 किमी सड़कें और 25 पुलों को हुआ नुकसान, PWD तैयार कर रहा एफडीआर

Wardha News: वर्धा जिले में जून-अगस्त की अतिवृष्टि से 200 किमी सड़कें व 25 पुल क्षतिग्रस्त हुई है। PWD का 163 करोड़ का पुराना प्रस्ताव लंबित है। नया प्रस्ताव मंजूरी के इंतजार में है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 18, 2025 | 08:48 AM

बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Wardha Heavy Rain Damage News: वर्धा जिले में जून, जुलाई व अगस्त माह में बीच-बीच में हुई भारी वर्षा से अतिवृष्टि दर्ज की गई है। परिणामस्वरूप जिले के कई हिस्सों में सड़कें व छोटे-बड़े पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यही कारण है कि जिले में कई मार्गों पर परिवहन सेवा प्रभावित दिख रही है। पिछले तीन माह में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों व पुलों का एफडीआर लोक निर्माण कार्य विभाग तैयार कर रहा है। उक्त रिपोर्ट तैयार होते ही वरिष्ठ स्तर पर मरम्मत कार्य के लिए लगने वाली डिमांड का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

परंतु पीडब्ल्यूडी द्वारा गत वर्ष भेजा गया 163 करोड़ रुपये का प्रस्ताव अब तक मंजूर नहीं हुआ है। ऐसे में नया प्रस्ताव कब मंजूर होगा, यह बड़ा प्रश्न उपस्थित हो रहा है।

बता दें कि जून, जुलाई और अगस्त के दौरान जिले की सभी आठ तहसीलों में समय-समय पर भारी वर्षा हुई। इसके कारण राज्य महामार्ग, जिला मार्ग और ग्रामीण सड़कों की हालत कई जगहों पर बहुत खराब हो गई है। जिला प्रशासन के अंतर्गत जिला परिषद निर्माण कार्य, सार्वजनिक लोकनिर्माण और ग्रामीण सड़क विभाग ने गांव स्तर से जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

विकास के दावों पर आंकड़ों की चोट, फंड नहीं मिला या खर्च नहीं किया? बागी सांसदों पर MPLADS रिपोर्ट से उठे सवाल

राजीव गांधी भवन का ‘अत्याधुनिक EOC’ केवल कचरा और पुलिस जांच तक सीमित; नासिक मनपा की बड़ी योजना पर उठे सवाल

एक क्लिक में दूर होगी खेती की हर समस्या, यवतमाल में Mahavistar AI App से जुड़े 1 लाख से अधिक लोग

नासिक रिंग रोड विवाद: CM आवास पर होने वाला आंदोलन 30 जून तक टला; मंत्री महाजन के आश्वासन पर किसान ने दी मोहलत

प्राथमिक जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 200 किमी सड़कें और करीब 25 पुल अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिले में बारिश अभी जारी है, परिणामस्वरूप क्षति बढ़ने की आशंका है। इसकी अंतिम रिपोर्ट तैयार होना शेष है।

कुछ स्थानों पर हुई अस्थायी मरम्मत

अतिवृष्टि के चलते बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और जिले के कुछ स्थानों पर नदियों व नालों पर बने पुल क्षतिग्रस्त हो गए। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने के बाद संबंधित विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त पुलों की अस्थायी मरम्मत कर मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। लेकिन स्थायी मरम्मत के लिए भारी निधि की आवश्यकता होने के कारण अभी तक संबंधित विभागों ने यह कार्य शुरू नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 1.5 लाख शिक्षकों की सैलरी पर लगी रोक! शालार्थ आईडी घोटाले जांच हुई तेज

दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही सड़कें

भारी बारिश के कारण कई सड़कों की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां से जोखिम उठाकर सफर किया जा रहा है। राजमार्ग, जिला मार्ग सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की भी भीतरी सड़कों की हालत खराब है। गड्ढों में मुरुम बिछाने के कारण कीचड़ फैल गया है। इससे वाहन फिसलकर हादसे हो रहे हैं। संबंधित विभागों से समय रहते मरम्मत करने की मांग की जा रही है।

वरिष्ठ स्तर पर भेजा जाएगा प्रस्ताव

PWD कार्यकारी अभियंता सतीश अंभोरे ने बताया कि इस वर्ष जून, जुलाई व अगस्त माह में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कें और पुलों का सर्वे शुरू है। एफडीआर की रिपोर्ट तैयार होते ही इसे मंजूरी के लिए वरिष्ठ स्तर पर भेजा जाएगा। गत वर्ष का प्रस्ताव अब तक मंजूर नहीं हुआ है। नया प्रस्ताव शीघ्र ही भेजा जाएगा।

 

Wardha heavy rain damage roads bridges pwd funds delay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2025 | 08:47 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.