Wardha News: जरूरतमंदों को जगह उपलब्ध कराने की मांग, हॉकर्स जोन की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार कौन?
Wardha Hawkers Zone: वर्धा के सेवाग्राम मार्ग स्थित हॉकर्स जोन की बदहाली को लेकर जरूरतमंदों को जगह उपलब्ध कराने और अतिक्रमण हटाने की मांग तेज हो गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
footpath encroachment issue (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sevagram Road News: सेवाग्राम मार्ग पर पंचायत समिति की प्रशासकीय इमारत के समीप हॉकर्स जोन का निर्माण किया गया था। शहर में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए जरूरतमंदों को व्यवस्थित रूप से व्यवसाय करने के लिए जगह उपलब्ध कराना उद्देश्य था, लेकिन इस दिशा में पूरी तरह अनदेखी की गई। परिणामस्वरूप आज हॉकर्स जोन बदहाली का शिकार हो गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि हॉकर्स जोन की दुर्दशा के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है?
जगह उपलब्ध कर अतिक्रमण दूर करें
व्यापारी नेता देवीलाल जैस्वाल ने कहा कि पंचायत समिति की प्रशासकीय इमारत के पास बनाए गए हॉकर्स जोन को अब छह वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। इस परिसर में जिलाधिकारी कार्यालय, न्यायालय, तहसील कार्यालय और विभिन्न सरकारी विभाग स्थित होने से बड़ी संख्या में छोटे व्यवसायी फुटपाथों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे हैं। यदि उन्हें हॉकर्स जोन में स्थान उपलब्ध कराया जाए तो अतिक्रमण स्वतः दूर हो सकता है।
शहर में हॉकर्स जोन की सख्त जरूरत
वर्धा फ्रूट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जयंत वासनीक ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी के कारण हर वर्ष हॉकर्स की संख्या बढ़ रही है, लेकिन शहर में आज भी अधिकृत हॉकर्स जोन का अभाव है। फल व सब्जी विक्रेताओं ने तहसील कार्यालय के समीप स्थान की मांग की थी, लेकिन वह उपलब्ध नहीं कराया गया। हॉकर्स जोन के भीतर पेड़ उग आए हैं और स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे सरकारी निधि के अपव्यय का आरोप लग रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में 200 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, नवक्षितिज ट्रस्ट की पहल
Wadha News: सिंदी रेलवे में प्री-प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन, भार्गव बोले- कम खर्च में बेहतर शिक्षा जरूरी
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
वर्धा में नकली बीजों पर कार्रवाई के बावजूद बढ़ीं अंकुरण की शिकायतें, 35 खेतों की जांच पूरी
बेरोजगारों को होगा सीधा लाभ
रायुका (एपी गुट) जिला अध्यक्ष मयूर डफले ने कहा कि हॉकर्स जोन के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन वर्तमान स्थिति देखकर यह खर्च व्यर्थ जाता हुआ दिखाई देता है। परिसर में कचरे का अंबार है और रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। बड़ी संख्या में बेरोजगार फुटपाथों पर व्यवसाय कर रहे हैं। यदि उन्हें हॉकर्स जोन में स्थान दिया जाए, तो निश्चित ही उन्हें बड़ा लाभ होगा।
ये भी पढ़े: मेलघाट को मिला बड़ा तोहफा: धारणी में बनेगा जिला सत्र न्यायालय, हाई कोर्ट जज का बड़ा ऐलान
मरम्मत कर तत्काल जगह उपलब्ध कराएं
फल व्यवसायी सैय्यद इर्शाद ने कहा कि हॉकर्स जोन के अंदर चारों ओर पेड़ उग आए हैं। यदि शीघ्र मरम्मत नहीं की गई, तो इमारत को गंभीर नुकसान हो सकता है। अनेक युवा मजबूरी में फुटपाथों पर अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे हैं। हॉकर्स जोन में उन्हें स्थान मिलने से न केवल उन्हें लाभ होगा, बल्कि शहर के फुटपाथ भी अतिक्रमण मुक्त हो सकेंगे।
