-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Farmers Protest Loan Waiver Gr Opposition June 16 2026
कर्जमाफी योजना के विरोध में वर्धा में किसान आंदोलन, शासन निर्णय की जलाई जाएगी प्रतीकात्मक होली
- Written By: केतकी मोडक
Loan Waiver Protest: वर्धा में सरकारी कर्जमाफी नीति के खिलाफ 16 जून को किसान संगठनों का तीव्र आंदोलन। गांधी प्रतिमा के पास शासन निर्णय (GR) की होली जलाई जाएगी।

आंदोलन प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Farmer Organizations Opposition Movement In Wardha: वर्धा महाराष्ट्र शासन द्वारा घोषित किसान कर्जमाफी योजना को लेकर जिले में असंतोष का माहौल है। किसान संगठनों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस योजना को किसानों के साथ अन्यायपूर्ण बताते हुए 16 जून को वर्धा में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। किसान अधिकार अभियान के वर्धा स्थित कार्यालय में आयोजित सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा किसान हितों के लिए कार्यरत कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शासन निर्णय की शर्तों और पात्रता मानदंडों पर गहन चर्चा
बैठक में 2 जून 2026 को जारी किए गए किसान कर्जमाफी संबंधी शासन निर्णय का विस्तृत अध्ययन किया गया। इस दौरान योजना की शर्तों, पात्रता मानदंडों तथा वास्तविक लाभार्थी किसानों पर पड़ने वाले प्रभावों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि शासन का यह निर्णय अधिकांश किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें लाभ से वंचित रखने वाला है।
वक्ताओं ने योजना को अपूर्ण, भ्रामक और किसान हितों के प्रतिकूल बताया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस नीति के विरोध में मंगलवार, 16 जून को दोपहर 12 बजे वर्धा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा परिसर में आंदोलन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: अकोला महानगरपालिका की कचरा प्रबंधन व्यवस्था संकट में, फिर जारी हुई निविदा
बार-बार सड़कें खोदने की झंझट से मिलेगी मुक्ति: नागपुर मनपा बनाएगी 38 किमी लंबा अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर
पुणे मनपा का अवैध निर्माणों पर बड़ा हथौड़ा: मोहम्मदवाड़ी में 200 वर्ग फुट पक्का अतिक्रमण ध्वस्त, अलर्ट जारी
पुणे में सौतेला बाप बना हैवान, 10 साल की मासूम का 2 तक किया यौन शोषण, मां ने दर्ज कराया मामला
बैठक में किसान अधिकार अभियान के मुख्य प्रेरक अविनाश काकड़े, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष यशवंतराव झाड़े, अभियान अध्यक्ष सुदाम पवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कोल्हे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चांदुरकर, वर्धा नगराध्यक्ष सुधीर पांगुळ, धैर्यशील जगताप, राजीव वानखेड़े, राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संदीप भांडवलकर सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- तुकाराम मुंढे के तबादले की अटकलों पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी
निर्णय की प्रतीकात्मक होली जलाई जाएगी
आंदोलन के दौरान शासन निर्णय की प्रतीकात्मक होली जलाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा तथा सरकार को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक संशोधन की मांग की जाएगी। साथ ही राज्य के सभी कर्जग्रस्त किसानों को न्याय दिलाने के लिए व्यापक, पारदर्शी और सर्वसमावेशी कर्जमाफी योजना लागू करने की मांग भी उठाई जाएगी। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने निर्णय में सुधार नहीं किया तो राज्यव्यापी जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।
Wardha farmers protest loan waiver gr opposition june 16 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM आवास पर मार्च के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने किया डिटेन
Jul 21, 2026 | 03:59 PME20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा खुलासा, 23 करोड़ वाहनों में इस्तेमाल के बाद भी इंजन खराब होने का नहीं मिला सबूत
Jul 21, 2026 | 03:58 PMयोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 26,315 करोड़ के विंध्य एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
Jul 21, 2026 | 03:58 PMउद्धव ठाकरे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को दी चुनौती
Jul 21, 2026 | 03:54 PMStarter Marriage: शादी से पहले नहीं, शादी के बाद का ट्रायल? जानिए क्या है स्टार्टर मैरिज का नया ट्रेंड
Jul 21, 2026 | 03:50 PMPMPML के 500 करोड़ के घाटे और खराब बस सेवा पर PMC की आमसभा में हंगामा, सत्ता-विपक्ष ने प्रशासन को घेरा
Jul 21, 2026 | 03:49 PMDelhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश
Jul 21, 2026 | 03:43 PMवीडियो गैलरी

क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM














