Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • India-America Trade Deal |
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जल विभाग की लापरवाही से देवली के लोग प्यासे, जगह-जगह फूटी पाइपलाइन, दुषित पानी हो रहा सप्लाई

Wardha News: देवली शहर की पहली पानी की टंकी तोड़ते समय लापरवाही से पाइपलाइन फट गई। मलबा हटाने व मरम्मत में देरी से शहर में 6 दिन जलापूर्ति ठप रही। लोग बोरवेल-हैंडपंप के भरोसे रहे।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 18, 2025 | 10:21 AM

जगह-जगह फूटी पाइपलाइन (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Deoli Water Pipeline Damage News: वर्धा जिले के देवली शहर की पहली जल आपूर्ति करने वाली पानी की टंकी जर्जर हो जाने के कारण उसे गिरा दिया गया। लेकिन टंकी को गिराने से पहले शहर को पानी आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन की पहचान कर, उसे दूसरी ओर मोड़ना आवश्यक था। किंतु जल आपूर्ति विभाग के अभियंता और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पाइपलाइन को वक्त रहते नहीं मोड़ा गया।

टंकी गिरने के बाद उसका मलबा सीधे पाइपलाइन पर गिर गया, जिससे पाइपलाइन फट गई। मलबा हटाने और पाइपलाइन की मरम्मत में समय लगने के कारण देवली शहर में पिछले छह दिनों से जल आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। इस कारण नागरिकों को मजबूरन बोरवेल और हैंडपंप का पानी पीना पड़ा, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ा।

पानी की साथ आ रही मिट्टी

पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई है, लेकिन नलों में आने वाला पानी अभी भी कीट और मिट्टी से युक्त होने के कारण लोग उसे पीने से कतरा रहे हैं। बारिश के चलते पहले से ही वातावरण दूषित है, और अब पीने के पानी की यह स्थिति नागरिकों के लिए और भी खतरनाक बन गई है। इसके परिणामस्वरूप शहर के अस्पतालों में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 1.5 लाख शिक्षकों की सैलरी पर लगी रोक! शालार्थ आईडी घोटाले जांच हुई तेज

जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई करें

नगर परिषद के जल आपूर्ति विभाग के अभियंता और कर्मचारियों ने यदि समय पर जिम्मेदारी से काम किया होता, तो नागरिकों को इस त्रासदी से नहीं गुजरना पड़ता। नागरिकों की मांग है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस समय बारिश के मौसम के कारण सर्दी, खांसी, मलेरिया, डेंगू, और वायरल बुखार जैसी बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में शासकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आशीष लांडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे नलों का पानी उबाल कर ही पीएं और बोरवेल या हपशी का पानी पीने से बचें।

Wardha deoli water tank demolition pipeline damage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 18, 2025 | 10:21 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Wardha
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

वर्धा पहुंची शालार्थ आईडी घाेटाले की आंच! 318 स्कूलों में 3058 शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच

2

किसानों के डर से हिलेगी सरकार? दिल्ली के खिलाफ महाराष्ट्र से आंदोलन, गांधी के गढ़ से टिकैत की हुंकार

3

वर्धा में अतिवृष्टि का कहर, 200 किमी सड़कें और 25 पुलों को हुआ नुकसान, PWD तैयार कर रहा एफडीआर

4

जान हथेली पर पुल पर कर रहे छात्र, खड़कवासला ब्रिज पानी में डूबा, हादसे का खतरा बढ़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.