वर्धा-आर्वी मार्ग पर रफ्तार का कहर, खरांगणा घाट पर बैंड पार्टी के वाहन से टकराया मालवाहक, 1 की मौत, 14 घायल
Kharangana Ghat Crash: वर्धा-आर्वी मार्ग के खरांगणा घाट पर भीषण सड़क हादसा। मालवाहक और बैंड पार्टी के वाहन में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत और 14 घायल। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
- Written By: प्रिया जैस
बैंड पार्टी वाहन से टकराया मालवाहक (सौजन्य-नवभारत)
Wardha Accident News: वर्धा जिले में आर्वी की दिशा में जा रहे तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने विपरित दिशा से आ रहे धूमाल बैंड पार्टी के वाहन को जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि इसमें मालवाहक के चालक की मौत हुई। वहीं लगभग 14 लोग गंभीर रुप से घायल होने की जानकारी है। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे।
हादसा मध्यरात्रि डेढ़ बजे दौरान वर्धा-आर्वी मार्ग पर खरांगणा घाट पर हुआ। मृतक का नाम मिलिंद उर्फ मिलन अनिल एकापुरे (25) निवासी सुकली-भादोड बताया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मिलिंद एकापुरे यह खरांगणा से अपना मालवाहक क्रमांक एमएच 40 एन 2638 लेकर आर्वी की दिशा में निकला। वहीं धुमाल बैन्ड पार्टी का वाहन क्रमांक एमएच 31 एफसी 5666 आर्वी में विवाह का ऑर्डर निपटाकर वर्धा की दिशा में आ रहे थे।
मालवाहक वाहन ने धुमाल वाहन को मारी टक्कर
इस वाहन में लगभग 13 से 14 लोग सवार थे। उपरोक्त धुमाल वाहन जतीन सुहाढोल नामक युवक चला रहा था। खरांगणा से कुछ ही दूरी पर घाट समीप तेज रफ्तार मालवाहक के चालक ने रफ्तार से वाहन चलाते हुए लापरवाही बरतकर धूमाल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन मार्ग पर पलट गए।
सम्बंधित ख़बरें
मैहर के मार्कण्डेय आश्रम में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, 2 युवकों को बचाया, एक की तलाश जारी
भंडारा में नई नाली में धंसी एसटी बस, चालक की सूझबूझ से 35 यात्रियों की बची जान
वर्धा के तलेगांव में आइरिस स्कैनर नहीं, NCMC कार्ड बनाने में भटक रहे यात्री, 1 अगस्त से पहले बनाना जरूरी
वर्धा के 13 गांवों में 21 हजार उपभोक्ताओं पर 40 करोड़ से अधिक पानी टैक्स बकाया, वसूली अभियान जारी
बैंड पार्टी वाहन से टकराया मालवाहक (सौजन्य-नवभारत)
जोरदार आवाज होने से ग्रामीणों ने घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठा की। सूचना मिलते ही खरांगणा पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस भीषण हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि मालवाहक का चालक मिलींद एकापुरे की मौत हुई। चालक का साथी मोहन उईके भी गंभीर रुप से घायल हुआ।
यह भी पढ़ें – चंद्रपुर मनपा: स्थायी समिति सभापति के लिए आज वोटिंग, लकी ड्रॉ या क्रॉस वोटिंग से होगा फैसला?
बैंड पार्टी वाहन में सवार भी लोग हुए जख्मी
दूसरी ओर धूमाल बैन्ड पार्टी के वाहन में सवार सुन्नू वर्मा, लकी झुनझुनकर, जतीन वाघमारे, प्रज्वल वाघमारे, ऋषिकेश भोसकर, मनीष भोयर, अभय खेकडे, राहुल खेकडे, अभय चौरे, आतीष भोसकर, पवन भोयर, राहुल, योगेश सावरकर, मनीष बिहाडे व चालक जतीन सुहाढोल भी घायल हुए।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को समीप के अस्पताल में दाखिल किया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को छुट्टी दे दी गई है। तो कुछ गंभीर घायलों को अन्य अस्पताल में रेफर करने की जानकारी है। इस प्रकरण में खरांगणा पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
