वर्धा के तलेगांव में आइरिस स्कैनर नहीं, NCMC कार्ड बनाने में भटक रहे यात्री, 1 अगस्त से पहले बनाना जरूरी
NCMC Card Maharashtra: तलेगांव बस डिपो और सेतु केंद्र में आईरिस स्कैनर नहीं होने से वरिष्ठ नागरिकों को NCMC कार्ड बनाने में परेशानी हो रही है। 1 अगस्त से रियायत के लिए कार्ड अनिवार्य किया गया है।
- Written By: अनन्या तिवारी
NCMC कार्ड (फाइल फोटो, सोर्स-सोशल मीडिया)
NCMC Card Registration Problem in Wardha: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) द्वारा यात्रा रियायत के लिए 1 अगस्त से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) अनिवार्य किए जाने के बाद वर्धा के तलेगांव बस डिपो और स्थानीय सेतु सुविधा केंद्र में आईरिस (आंखों की पुतली) स्कैनर उपलब्ध नहीं होने से वरिष्ठ नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे अनेक बुजुर्गों के समय पर एनसीएमसी कार्ड नहीं बन पाने और यात्रा रियायत से वंचित रहने की आशंका जताई जा रही है।
1 अगस्त से NCMC कार्ड अनिवार्य
राज्य परिवहन महामंडल ने महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अमृत वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा रियायत का लाभ देने के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य कर दिया है। आगामी समय में यह व्यवस्था अन्य रियायत प्राप्त यात्रियों पर भी लागू की जाएगी। इसे देखते हुए विभागीय नियंत्रक ने सभी पात्र यात्रियों से 1 अगस्त से पहले कार्ड बनवाने की अपील की है।
हालांकि, कई वरिष्ठ नागरिकों के अंगूठे के निशान स्पष्ट नहीं आने के कारण उनकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। ऐसे मामलों में आईरिस स्कैनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, लेकिन तलेगांव बस डिपो और यहां के सेतु सुविधा केंद्र में यह मशीन उपलब्ध नहीं है। इसके कारण बुजुर्गों को पंजीकरण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर ही एनसीएमसी कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा तलेगांव बस डिपो और सेतु सुविधा केंद्र में जल्द से जल्द आईरिस स्कैनर स्थापित करने की मांग जोर पकड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur NMC Update: काचीपुरा के अवैध निर्माणों पर 10 साल बाद जागा प्रशासन, जल्द थमाए जाएंगे कड़े नोटिस
याद रखीएगा नागपुर में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 1.66 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार को बड़ी राहत, मनपा ने महामेट्रो के लिए 50 करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी
नागपुर कोर्ट अपडेट: मुआवजे के आदेश की अनदेखी पर फंसे NHAI अफसर, HC ने पूछा- क्यों न चलाएं अवमानना का केस?
यह भी पढ़ें ठेकेदार की लापरवाही से वर्धा में कारंजा के वैकल्पिक रस्ते बहा, 7 गाओं से टुटा संपर्क
बुजुर्गों के लिए यह प्रक्रिया अधिक कठिन
आईरिस स्कैनर की सुविधा नहीं होने से एनसीएमसी कार्ड बनवाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को तहसील या जिला मुख्यालय तक जाना पड़ रहा है। इससे उनका अतिरिक्त समय, धन और श्रम खर्च हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्गों के लिए यह प्रक्रिया और भी अधिक कठिन साबित हो रही है। तलेगांव क्षेत्र में वरिष्ठ और अमृत वरिष्ठ नागरिकों की संख्या काफी अधिक है।
