-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Vendors Knock On Collectorate Demand To Provide Space For Vegetable Market
विक्रेताओं ने कलेक्ट्रेट पर दी दस्तक, सब्जी मार्केट के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. सब्जी उत्पादक किसान, आड़तिये, व्यापारी व विक्रेताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर दस्तक दी़ सब्जी मार्केट के लिए संपूर्ण सुविधायुक्त स्वतंत्र जगह उपलब्ध कराई जाने की मांग जिला प्रशासन से की गई. कोविड-19 के चलते कृषि उत्पन्न बाजार समिति के अंतर्गत बजाज चौराहे का सब्जी बाजार 9 अप्रैल 2020 को समिति परिसर में स्थानांतरित किया गया़ पिछले 15 महीनों से मुख्य यार्ड पर सब्जी बाजार चल रहा है़ यहां काफी जगह उपलब्ध होने से लाइसेंसधारक अथवा अन्य सब्जी विक्रेता, ठोक व्यापारी अपना व्यापार सुचारु तरीके से कर रहे है़.
स्वतंत्र सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर
बाजार समिति में वाहन खड़े करने के लिए जगह उपलब्ध है़ बजाज चौराहे के सब्जी बाजार में पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है़ सड़कों का काम शुरू होने से यहां सब्जी उत्पादक किसान अपने वाहन नहीं ला सकते़ परिणामवश ट्राफिक जाम लगने की आंशका है़ पार्किंग की व्यवस्था नहीं है़ शौचालय, पानी की सुविधा नहीं है़ कुछ दूकानदारों ने यहां अतिक्रमण कर दिया है़ इसलिए प्रशासन सब्जी उत्पादक किसान, आड़तिये, व्यापारी व विक्रेताओं के लिए स्वतंत्र सुविधायुक्त जगह उपलब्ध कराने की मांग ज्ञापन में की गई.
किसान व व्यापारियों ने रखी समस्याएं
निवासी उपजिलाधिकारी अर्चना मोरे से चर्चा कर किसान व व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी़ ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री, जिले के पालकमंत्री, विधायक रणजीत कांबले व डा़ पंकज भोयर को भेजी गई़ ज्ञापन देते समय सब्जी उत्पादक किसान बालकृष्ण माउस्कर, कमलाकर शेंडे, पंकज सोनटक्के, भारत भोंगाडे, संदीप घामगले, वाल्मीक उघडे, धीरज शनेकार, शरद कामडी, विजय बंडेवार, अरविंदा भुसारी, अनिल शेंडे, राजू उगेमुगे, विजय जयपुरकर, संदीप उगेमुगे, अमोल शिंदे, प्रशांत गुरनुले सहित किसान, आड़तिये, व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
वर्धा जिला योजना समिति की बैठक में पालकमंत्री भोयर के निर्देश, 470 करोड़ की विकास योजनाओं से होगा कायाकल्प
वर्धा में गैस कटर से ATM काटकर ₹12.22 लाख की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अन्यथा करेंगे रास्ता रोको आंदोलन
सब्जी उत्पादक किसान, व्यापारी व विक्रेताओं की समस्या को ध्यान में रखकर प्रशासन उचित निर्णय ले़ं अगर स्वतंत्र जगह उपलब्ध नहीं कराई गई तो रास्ता रोको आंदोलन करने की चेतावनी सब्जी विक्रेताओं ने प्रशासन को दी है.
Vendors knock on collectorate demand to provide space for vegetable market
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














