-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- There Will Be A Split In Bjp Over Arvi Assembly Constituency
आर्वी विधानसभा को लेकर BJP में होगी दो फाड़, दादाराव केचे की सीट पर सुमित वानखेड़े की नजर
- Written By: आकाश मसने
वर्धा से विधायक पंकज भोयर व हिंगणघाट से समीर कुणावार को फिर मौका दिया गया। लेकिन इस सूची में दो बार विधायक रहे दादाराव केचे का नाम नहीं होने से आर्वी की राजनीति गरमा गई है।

दादाराव केचे व सुमित वानखेड़े (सोर्स: सोशल मीडिया)
वर्धा: आर्वी विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील रहा है। बीते दो चुनाव से भाजपा की सीट को लेकर संघर्ष की स्थिति बनी है। इस बार भी वर्तमान विधायक दादाराव केचे की सीट रोकी गई है। परिणामवश आने वाले दिनों में इस सीट को लेकर भाजपा में घमासान होने वाला है। जिला कांग्रेस का यह गढ़ माना गया है। 2009 में जिले में पहली बार आर्वी विधानसभा क्षेत्र में दादाराव केचे ने कमल खिलाया था। 2014 में मोदी लहर के बावजूद दादाराव केचे की हार हुई थी। जिसके बाद नितिन गडकरी के करीबी सुधीर दिवे आर्वी की राजनीति में सक्रिय हुए।
सुधीर दिवे की सक्रियता के कारण दादाराव केचे व सुधीर दिवे के बीच तलवारें खींच गई थी। तब देवेंद्र फडणवीस ने मध्यस्थता कर केचे को फिर अवसर दिया। परंतु बीते तीन वर्ष से देवेंद्र फडणवीस के करीबी सुमित वानखेड़े आर्वी की राजनीति में सक्रिय होने के कारण केचे व वानखेड़े में निरंतर संघर्ष की स्थिति बनी। यह विवाद हाईकमान तक पहुंचा था।
बीते कुछ माह से दोनों नेताओं ने टिकट पर अपना हक जताते हुए टिकट मिलने का दावा भी किया। भाजपा ने रविवार को अपनी पहली सूची जारी की है। जिसमें जिले के चार में से तीन निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए गए। वर्धा से विधायक पंकज भोयर व हिंगणघाट से विधायक समीर कुणावार को फिर मौका दिया गया। वहीं देवली से बीजेपी ने राजेश बकाने को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन इस सूची में दो बार विधायक रहे दादाराव केचे का नाम नहीं होने से आर्वी की राजनीति गरमा गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
दतिया उपचुनाव: भाजपा बोली- सब सामान्य तो कांग्रेस ने कहा- ‘पार्टी विद ए डिफरेंस’ की सच्चाई आई सामने
नागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
यह भी पढ़ें:– हमसे का भूल हुई…? देवा भाऊ से इच्छुकों को अंतिम आस, टिकट के लिए ‘सागर’ की चौखट पर बढ़ी भीड़
विधायक केचे मुंबई रवाना
पार्टी की पहली सूची में नाम नहीं होने तथा सुमित वानखेडे का नाम चर्चा में आने के कारण दादाराव केचे ने मुंबई का रुख किया है। सोमवार को केचे मुंबई की और रवाना हुए है। मंगलवार को केचे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगे यह जानकारी मिली है।
24 को केचे करेंगे शक्ति प्रदर्शन
पहली सूची में नाम नहीं होने तथा मुंबई में कोई प्रतिसाद नहीं मिलने पर केचे व उनके समर्थक 24 अक्टूबर को आर्वी में शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। इस तरह आर्वी भाजपा में दो फाड़ होने की संभावना तेज हो गई है। केचे कौन सी भूमिका लेते है। तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें कैसे हैंडल करते है इस पर सब कुछ निर्भर होगा। इस संदर्भ में दादाराव केचे से संपर्क करने पर उन्होंने मुंबई रवाना होने की जानकारी देते हुए गुरुवार को समर्थकों का सम्मेलन बुलाने की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें:– छगन भुजबल के घर में होगी बगावत, MVA के संपर्क में समीर भुजबल! महायुति के लिए नांदगांव सीट बनी मुसीबत
There will be a split in bjp over arvi assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














