Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाधित किसानों की सूची 27 तक अपलोड करे, पालक मंत्री पंकज भोयर की समीक्षा बैठक

Guardian Minister Pankaj Bhoyar: नुकसान का तुरंत सर्वेक्षण पूरा कर, प्रभावित किसानों की सूची 27 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश पालकमंत्री पंकज भोयर ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 24, 2025 | 06:34 PM

नुकसान क्षेत्र का निरीक्षण व किसानों से संवाद (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha News: हाल ही में जिले में हुई भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इस नुकसान का तुरंत सर्वेक्षण पूरा कर, प्रभावित किसानों की सूची 27 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही उन्होंने ई-केवाईसी प्रक्रिया को तेजी से पूरा कर, किसानों के खातों में शीघ्र आर्थिक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया। पालकमंत्री डॉ. भोयर ने जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और सहायता वितरण की समीक्षा की।

बैठक में विधायक राजेश बकाने, जिलाधिकारी वान्मथी सी।, जिप के मुकाअ पराग सोमण, निवासी उपजिलाधिकारी गणेश खताळे, जिला नियोजन अधिकारी अनिरुद्ध राजुरवार, एसडीओ दीपक कारंडे, कृषि अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। पालकमंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण कार्य में एक भी प्रभावित किसान छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को स्वयं खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया एक विशेष अभियान के तहत शीघ्र पूर्ण की जाए ताकि सरकार द्वारा निर्धारित सहायता राशि सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सके।

नुकसान का हुआ आंकलन

जून से अगस्त के बीच 12,755 किसानों की 9,090 हेक्टेयर फसलों को नुकसान हुआ है। इसके लिए 7.73 करोड़ रुपये की सहायता राशि जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है। सितंबर महीने में अतिवृष्टि के कारण अब तक 75 प्रश पंचनामे पूरे हो चुके हैं। इसके अनुसार 39 हजार 310 किसानों की 22 हजार 960 हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं। यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा जिले के कई क्षेत्रों में सोयाबीन फसल पर चारकोल रॉट व येलो मोज़ेक जैसी बीमारियों का प्रकोप देखा गया है, जिससे 80 प्रश से अधिक नुकसान हुआ है। कृषि विभाग को इस पर तत्काल सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े: संत मराजी महाराज से जुड़ा है श्रीक्षेत्र आसेगांव, नवरात्र उत्सव के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित

सड़क और पुलों के नुकसान पर भी ध्यान

ग्रामीण क्षेत्रों में कई सड़कें, पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनके लिए अस्थायी मरम्मत कार्य तात्कालिक रूप से करने और स्थायी मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी पालक मंत्री ने दिए। समीक्षा बैठक से पहले पालकमंत्री डॉ. भोयर ने सेलू तहसील के सुरगांव, बाभुलगांव, क्षीरसमुद्र, आकोली गांवों का दौरा कर किसानों के खेतों में जाकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद किया और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार की प्राथमिकता है कि जल्द से जल्द सहायता राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाए।

Upload information on affected farmers pankaj bhoyar held review meeting

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2025 | 06:34 PM

Topics:  

  • Farmers Loan
  • Pankaj Bhoyar
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

बॉडी बिल्डिंग का महाकुंभ: वर्धा में आ रहे हैं अभिनेता गोविंदा, चैंपियन ऑफ चैंपियंस को मिलेगा 51 हजार

2

SC-ST एक्ट: वर्धा में 13 साल पुराने लंबित मामलों का निपटारा, 26 जनवरी तक नियुक्ति का लक्ष्य

3

वर्धा के सिंदी रेलवे में अनोखा ‘भजन आंदोलन’, स्वास्थ्य केंद्र को अस्पताल बनाने की मांग

4

क्रीड़ा महोत्सव से निखरी छात्रों की प्रतिभा, खेल चरित्र निर्माण का गुरुकुल, अग्निहोत्री का प्रतिपादन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.