वर्धा में 20 दिन, 35 मौतें! आखिर क्यों मौत को गले लगा रहे हैं युवा और किसान? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
Wardha Suicide Cases 2026: वर्धा जिले में कोहराम। मात्र 20 दिनों में 35 लोगों ने की आत्महत्या। कर्ज, बेरोजगारी और मानसिक तनाव बन रहे काल। प्रशासन से ठोस उपाय योजनाओं की मांग।
- Written By: प्रिया जैस
जलगांव में आत्महत्या का मामला (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Unemployment Crisis Wardha: वर्धा जिले में आत्महत्या के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जो प्रशासन और समाज दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है. 1 फरवरी से 20 फरवरी के बीच लगभग 35 लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है. इन घटनाओं ने जिले की सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन आत्महत्याओं के पीछे अलग-अलग कारण सामने आए हैं। इनमें किसानों की आत्महत्या के मामले भी शामिल हैं। लंबे समय से कर्ज के बोझ, फसल नुकसान, सिंचाई सुविधाओं की कमी और कृषि उपज को उचित मूल्य न मिलने जैसी समस्याओं से किसान वर्ग परेशान है। कृषि सामग्री की बढ़ती कीमतों ने भी उनकी आर्थिक स्थिति को और कमजोर किया है।
योजनाओं के बावजूद आत्महत्या के मामलों में वृद्धि
पिछले कुछ वर्षों में किसान आत्महत्याओं को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा विभिन्न योजनाएं लागू की गईं, लेकिन अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आए। उलटे, मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। सिर्फ किसान ही नहीं, बल्कि जिले के बेरोजगार युवा भी आर्थिक तंगी और रोजगार के अभाव से जूझ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जयपुर में ट्विशा जैसा केस, XEN पति के टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, प्रताड़ना का वीडियो आया सामने
कभी करियर खत्म होने की थी चर्चा, अब IPL में चमके सौरभ दुबे; दिग्गज बल्लेबाजों की उड़ा दी गिल्ली
किसान की शिकायत पर खुली डीजल चोरी की पोल, वडनेर पुलिस ने किया मामला दर्ज
वर्धा में भीषण गर्मी का कहर, 47°C के पार तापमान; 25 मई तक रेड अलर्ट जारी
जिले में उद्योगों की कमी के कारण शिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए अन्य शहरों और राज्यों की ओर पलायन करना पड़ता है। कुछ मामलों में बाहर काम करने गए युवाओं की नौकरी छूटने के बाद वे वापस लौटे, लेकिन स्थानीय स्तर पर काम न मिलने से उन्होंने निराशा में आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। इसके अतिरिक्त पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव और अन्य व्यक्तिगत कारण भी इन घटनाओं के पीछे बताए जा रहे हैं।
अधिकांश मामलों में जहर सेवन, फांसी लगाना या कुएं में कूदकर आत्महत्या करने की घटनाएं सामने आई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्रामीण स्तर पर समुपदेशन (काउंसलिंग), रोजगार सृजन, कृषि क्षेत्र को मजबूत समर्थन और सामाजिक जागरूकता अभियान जैसे ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें – Gadchiroli Naxal: ‘देवजी’ ने 15 साथियों संग किया सरेंडर, 131 जवानों की शहादत का मास्टरमाइंड! पढ़ें पूरी कहानी
लगातार बढ़ते आत्महत्या के मामलों को देखते हुए आवश्यक है कि प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और नागरिक समाज मिलकर समन्वित प्रयास करें, ताकि ऐसे दुखद घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और लोगों को समय रहते सहायता उपलब्ध हो सके।
यह आत्महत्या के प्रमुख कारण
कर्ज और आर्थिक तंगी का बढ़ता दबाव, फसल नुकसान व कृषि उपज को उचित मूल्य न मिलना, बेरोजगारी और स्थानीय स्तर पर उद्योगों का अभाव, मानसिक तनाव, पारिवारिक और सामाजिक समस्याएं जिले में हो रही आत्महत्याओं के यह प्रमुख कारण सामने आ रहे है।
इन उपाय योजना पर दें ध्यान
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समुपदेशन केंद्र स्थापित किए जाएं। युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, किसानों को फसल बीमा व उचित बाजार मूल्य सुनिश्चित करना, संकटग्रस्त परिवारों की समय पर पहचान और सहायता पर ध्यान देना आवश्यकता है।
