वर्धा: सौंदर्यीकरण पर फिर रहा 'विज्ञापनों' का पानी, डिवाइडर पर चिपकाए जा रहे पोस्टर; कार्रवाई की मांग

Wardha News: वर्धा में डिवाइडर के सौंदर्यीकरण को निजी ट्यूशन क्लासेस के पोस्टरों से नुकसान पहुँच रहा है। प्रशासन के रंगाई-पुताई के खर्च को व्यर्थ करने वाले इन विज्ञापनों पर कार्रवाई की मांग उठी है।
Illegal posters on freshly painted dividers are ruining Wardha's beautification efforts. Citizens demand strict action against private institutes for defacing public property.
वर्धा डिवाइडर पर चिपकाए जा रहे पोस्टर (सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Wardha Infrastructure News: वर्धा शहर में एक ओर डिवाइडर पर पिला व काला रंग देकर सौंदर्याकरण किया जा रहा है। जबकि दूसरी ओर कुछ लोगों द्वारा अपनी संस्थाओं के अनधिकृत रूप से विज्ञापन करने के चक्कर में डिवाइडर पर पोस्टर चिपकाएं जा रहे हैं। जिससे संबंधित प्रशासन द्वारा किया जा रहा रंगाई का खर्च व्यर्थ जाने का खतरा है। संबंधितों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

शहर के बैचलर रोड, नागपुर रोड, मेन रोड, सेवाग्राम मार्ग के डिवाइडर पर पीला व काला रंग दिया जा रहा है, मार्ग से अवागमन करने वाले वाहन चालकों को अवागमन करते समय डिवाइडर दिखाई दे तथा सौदयीकरण यह इसके पिछे का उद्देश है। लेकिन इन दिनों कुछ निजी ट्यूशन क्लासेस द्वारा डिवाइडर पर कागज के पोस्टर चिपकाएं जा रहे है। हाल ही में प्रशासन द्वारा आर्वी रोड के डिवाइडर पर रंगाई का कार्य शुरू किया है।

जबकि कुछ मार्ग के डिवाइडर पर कागज के पोस्टर चिपकाकर रख दिए है। अधिकांश पोस्टर मिट्टी से खराब हो गए है। जिसकी वजह से मार्ग पूर्णतः विदृप हो गया है। इससे डिवाइडर पर की रंगाई खराब होने से प्रशासन द्वारा किया खर्च भी बेकार जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वर्धा नगर परिषद प्रशासन ने इस ओर ध्यान देकर कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसी मांग जोर पकड़ रही है।

अनधिकृत विज्ञापनों पर कार्रवाई जरूरी

वर्धा शहर में अधिकांश जगह अनधिकृत रूप से बोड व बैनर लगाएं जाते है। मनमानी ढंग से यह लगाएं जाने से परिसर विदृप हो रहा है। इसके साथ ही अवागमन को बाधा निर्माण होती है। कई बार तेज हवा आने पर यह बोर्ड व बैनर उड़ जाते है। जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com