- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Street Light Poles Are Bending Fear Of Untoward Incident Concerned Department Should Pay Attention
झुकते जा रहे स्ट्रीट लाइट के खंभे, अनहोनी का डर, संबंधित विभाग दे ध्यान
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. शहर सहित आसपड़ोस के क्षेत्र में सीमेंट मार्ग का निर्माण व सौंदर्यीकरण के कार्य किये जा रहे हैं, परंतु इन कामों की गुणवत्ता पर हमेशा ही सवाल उपस्थित हो रहे़ बावजूद इसके प्रशासन इस ओर अनदेखी कर रहा है़ सेवाग्राम मार्ग पर खड़े किये गए स्ट्रीट लाइट के कुछ खंभे इन दिनों एक ओर झुकते नजर आ रहे हैं. किसी दिन यह खंभे नीचे गिरकर अनहोनी का डर बना हुआ है़ इस ओर समय रहते संबंधित विभाग को गंभीरता से ध्यान देने की जरुरत है.
बता दें कि शहर सहित आसपड़ोस के इलाकों में सीमेंट मार्ग का निर्माण किया गया है़ इन मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के खंभे खड़े किए गए हैं. लाइट शुरू होने से मार्ग की शोभा बढ़ी है़, परंतु उक्त खंभे केवल चार नटबोल्ट के आधार पर खड़े किये जाते हैं. परिणामवश यह अधिक लंबे समय तक सुचारू तरीके से खड़े रहेंगे भी या नहीं, इसे लेकर सवाल उपस्थित हो रहा है.
स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट गिरने की दो घटनाएं इसके पहले घट चुकी है़ हाल ही में पखवाड़े पहले सावंगी टी प्वाइंट पर विशाल हाईमास्ट का खंभा तेज हवा के कारण गिर गया था़ इस हादसे में जिला कृषि अधीक्षक व उनकी पत्नी बाल-बाल बची़ उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी़ इसके पहले 2021 में बारिश के मौसम में तूफान के कारण डा़ बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा परिसर स्थित स्ट्रीट लाइट का खंभा गिर गया था़ सौभाग्यवश इस दौरान भी अनहोनी टली.
सम्बंधित ख़बरें
स्ट्रीट लाइट ने किया ‘चांद को रोशन’? वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये क्या जुगाड़ है!
महाराष्ट्र में स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियम उल्लंघन पर मान्यता रद्द: डॉ. भोयर का आदेश
Vidarbha Heatwave: नागपुर 43 तो वर्धा 44 डिग्री पार, विदर्भ में आग बरसा रहा आसमान, लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी
बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश!
आंधी-तूफान में कभी भी ढह सकते हैं खंभे
उल्लेखनीय है कि सेवाग्राम मार्ग पर सिविल परिसर में जिलाधिकारी, तहसील कार्यालय, जिला न्यायालय, पंचायत समिति सहित विविध सरकारी दफ्तर, महाविद्यालय, प्रशासकीय इमारत है़ फलस्वरुप यह मार्ग एक मिनट के लिए भी खाली नहीं रहता़ यहां हमेशा भीड़ लगी रहती है़ ऐसी स्थिति में पिछले कुछ दिनों से महात्मा गांधी प्रतिमा से सेवाग्राम की दिशा में डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा धीरे -धीरे एक ओर झुकते जा रहा है.
दूसरी ओर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष भी एक खंभा थोड़ा झुका हुआ है़ इन दिनों मौसम अपना रंग बदल रहा है़ कभी भी तेज हवा, अंधड़ चलने लगती है़ उक्त खंभे तूफान की चपेट में आकर किसी भी समय ढह सकते हैं. इससे बड़ी अनहोनी का डर बना हुआ है़ संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान दें, ऐसी मांग नागरिक कर रहे हैं.
Street light poles are bending fear of untoward incident concerned department should pay attention
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्ट्रीट लाइट ने किया ‘चांद को रोशन’? वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये क्या जुगाड़ है!
Apr 17, 2026 | 11:13 PM2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PMMuskmelon Side Effects: खरबूज खाने से कब है नुकसान का खतरा? ज़रूर जानिए
Apr 17, 2026 | 10:39 PM‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PMनैनीताल से मुन्नार तक, कम बजट में परिवार के साथ सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट समर डेस्टिनेशंस
Apr 17, 2026 | 10:22 PMCoffee Benefits: कॉफी पीने के फ़ायदे जानकर होंगे हैरान, कई बीमारियों का है दुश्मन
Apr 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM
Bengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
Apr 17, 2026 | 06:31 PM
नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM













