-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Black Clothes Protest Parliament Monsoon Session Dharmendra Pradhan
संसद में ‘ब्लैक प्रोटेस्ट’! प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का सरकार पर हमला, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
- Written By: प्रिया जैस
Black Clothes Protest: मानसून सत्र में विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। छात्र आंदोलन, पुलिस कार्रवाई और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

काल कपड़े पहनकर संसद पहुंचा विपक्ष (सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब)
Opposition Black Clothes Protest Parliament: मानसून सत्र में आज काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने बताया कि सभी विपक्षी सांसद आज काले कपड़े पहने हुए हैं। यह विरोध प्रदर्शन कई बातों को लेकर है। देश की राजधानी दिल्ली में छात्रों के साथ जो किया गया, उसके खिलाफ, धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर बने रहने की जिद के खिलाफ, और छात्रों के असंतोष पर सरकार के रवैये के खिलाफ है।
मानसून सत्र में लोकसभा की कार्यवाही के शुरुआती दौर में ही कांग्रेस सांसद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अड़ गए। संसद में कुछ देर तक जोरदार हंगामा जारी रहा, जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी और बाद में राज्यसभा की कार्यवाही बी 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
प्रियंका गांधी ने लगाए आरोप
कांग्रेस के प्रदर्शन में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी काले कपड़ों में नजर आई। उन्होंने कहा, “हमारे साथ जो हुआ, वह अहम नहीं है। आप मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज हैं और वे अपने हक की बात कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
दिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
नागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी
#WATCH | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, “What happened with us is irrelevant. You (the media) tell me if what happened with students is right or wrong? Students have genuine demands and are asking for their rights. The Education budget is Rs 1.4 lakh crores, but you are… pic.twitter.com/anOJg05JJH — ANI (@ANI) July 22, 2026
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन आप अडानी और अंबानी के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर रहे हैं। छात्रों का संघर्ष जायज है और वे बदलाव चाहते हैं। बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है।”
#WATCH | Delhi: Wearing black clothes, Opposition MPs protest on the Parliament premises. Earlier this morning, Congress MP Pawan Khera told ANI that all Opposition MPs are wearing black today as a mark of “protest against what they have done to the students of this country in… pic.twitter.com/TeSJhhoBjs — ANI (@ANI) July 22, 2026
लाठीचार्ज पर केसी वेणुगोपाल ने उठाए सवाल
मानसून सत्र में सभी पूर्व से लेकर पश्चिम तक के राज्यों के कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे। इस दौरान सभी ने सीजेपी के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ट्वीट पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “शिक्षा मंत्री के तौर पर बने रहने की उनकी कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती। अब उनकी बात कौन सुनेगा? उनकी नैतिक जिम्मेदारी कहां है? 1.8 अरब लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, और उन्हें इस देश के बच्चों को बचाने के लिए इस्तीफा देना होगा।”
#WATCH | Delhi | Over Union Education Minister Dharmendra Pradhan’s tweet, Congress MP KC Venugopal says, “He has no moral responsibility to continue as the Education Minister. Who will listen to his words now? Where is his moral responsibility? 1.8 billion people are demanding… pic.twitter.com/hUdL456Ito — ANI (@ANI) July 22, 2026
यह भी पढ़ें – CJP प्रोटेस्ट से बैकफुट पर आयी सरकार! सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
कल कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में काले कपड़े पहने पार्टी सांसद के सुरेश ने कहा, “आज हम सबने ये काले कपड़े पहने हैं क्योंकि हम आज मकर द्वार के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं, इस बात को लेकर कि कल पुलिस ने LoP और दूसरे सांसदों के साथ कितनी बेरहमी से बर्ताव किया।”
#WATCH | Delhi | Dressed in black clothes protesting over police action on Congress leaders yesterday, party MP K Suresh says, “Today, we all are dressed in this (black clothes) as we are having a demonstration in front of Makar Dwar today over what police brutally did to the LoP… pic.twitter.com/wnJVbztopr — ANI (@ANI) July 22, 2026
BJP में अंग्रेजों का DNA – प्रमोद तिवारी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “राहुल गांधी को गिरफ्तार करने के लिए जिस तरह से बल का इस्तेमाल किया गया, उसे देखकर हर कोई कांप उठेगा। उनमें पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का DNA है, जबकि BJP में अंग्रेजों का DNA है। कांग्रेस आखिर तक लड़ेगी।”
#WATCH | Delhi | Congress MP Pramod Tiwari says, “Every person will tremble looking at how force was used to arrest Rahul Gandhi. He has the DNA of Pandit Jawaharlal Nehru, Indira Gandhi and Rajiv Gandhi, unlike the BJP, which has the NDA of the Britishers. Congress will fight… pic.twitter.com/45nJvtCV56 — ANI (@ANI) July 22, 2026
पवन खेड़ा ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, “हमारे सभी सांसद काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन करेंदे। यह इस बात के विरोध में कि उन्होंने दिल्ली राजधानी में इस देश के छात्रों के साथ क्या किया, धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर बने रहने की जिद के विरोध में, और जिस तरह से इस सरकार ने छात्रों के असंतोष पर प्रतिक्रिया दी है, उसके विरोध में। इसलिए, हमारे सभी सांसद विरोध जताने के लिए आज काले कपड़े पहन रहे हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि, “हमारे विरोध का मकसद युवाओं के हितों की रक्षा करना है। BJP के विरोध का मकसद धर्मेंद्र प्रधान को बचाना है।” कल हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर वे कहते हैं, “युवाओं को यह संदेश है कि हम आपके साथ खड़े हैं। निराश या हताश न हों। कांग्रेस, राहुल गांधी और उनका हर सिपाही इस देश के युवाओं के साथ खड़ा है।”
Congress black clothes protest parliament monsoon session dharmendra pradhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
Jul 22, 2026 | 11:25 AMJammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
Jul 22, 2026 | 11:19 AMसंसद में ‘ब्लैक प्रोटेस्ट’! प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का सरकार पर हमला, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
Jul 22, 2026 | 11:18 AMकेदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित, प्रशासन ने निर्धारित मार्ग पर यात्रा करने की दी सलाह
Jul 22, 2026 | 11:17 AMउज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, निकितिन धीर और क्रांति प्रकाश झा ने किए दर्शन
Jul 22, 2026 | 11:13 AMUkraine War: यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा एक्शन, रूस से जंग के बीच आर्मी चीफ को हटाया
Jul 22, 2026 | 11:06 AMराहुल गांधी और छात्रों के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Jul 22, 2026 | 10:38 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM













