-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Speed Breakers Required On Main Roads
मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर जरूरी
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. वाहनों की स्पीड पर लगाम कसने को लेकर यातायात विभाग को निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही थी़ इसका गंभीरता से संज्ञान लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रबल स्पीड ब्रेकर लगाना जरूरी है, इस आशय का पत्र यातायात विभाग ने नगर परिषद प्रशासन को जारी किया है़ इस पत्र में शहर में बढ़ते दुर्घटनाओं के मामलों को लेकर चिंता जताई है़ त्रासदी से छुटकारा दिलाने इस पर जल्द से जल्द अमल करने को कहा गया है.
वाहनों को नियंत्रित करने पर जोर
शहर में विभिन्न मार्गों पर सीमेंटीकरण कर इसे टु लेन में परिवर्तित किए गए है़ यह मार्ग अब पहले से प्रशस्त है़ सीमेंट मार्गों के निर्माण कार्य के दौरान कहीं भी स्पीड ब्रेकर नहीं लगाए गए़ परिणामवश धूम स्टाइल तेज गति वाहन भगाने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है़ इससे आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार बन रहे है़ं वाहनों की स्पीड पर लगाम कसने को लेकर शिकायतें यातायात विभाग के पास प्राप्त हो रही थी, जिससे मुख्य मार्गों पर ट्रबल स्पीड ब्रेकर लगाए, ताकि वाहनों की स्पीड नियंत्रित रहेगी. यह निर्देश नगर परिषद प्रशासन को दिए गए है.
दुर्घटनाओं की संख्या में हुई वृद्धि
सिविल लाइंस, बैचलर रोड मार्ग पहले से काफी प्रशस्त हो गया है़ ऐसे में धूम स्टाइल तेज वाहन चलाने वालों की संख्या बढ़ गई है़ इनमें दुपहिया, कार चालकों का समावेश है़ मार्गों पर ट्राफिक सिग्नल्स भी नहीं, न ही स्पीड ब्रेकर है, जिससे मन मुताबिक वाहन भगाए जा रहे है़ं इसमें ट्यूशन तथा स्कूल जाने वाले अनेक नाबालिगों का समावेश है़ कुछ युवक तो मार्ग पर रेसिंग भी लगाते है़ वहीं इसमें मार्ग पर चलने वाले वृद्ध, बच्चे व अन्य लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है़.
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Wardha News: वर्धा में किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी, 33,027 किसानों को मिलेगा लाभ
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
मार्ग पर पैदल घूमना हो गया मुश्किल
सिविल लाइंस परिसर, बैचलर रोड से सुबह तथा शाम के समय परिसर के नागरिक अक्सर पैदल घूमने निकलते है़ निरंतर हो रही दुर्घटनाओं की वजह से कुछ की बेवजह जाने गई है, जबकि कुछ लोग अपाहिज हुए़ स्पीड से वाहन भगाने वालों का खौफ नागरिकों के मन में इसकदर बैठ गया कि, वह बच्चों तथा वृद्धों को घर से बाहर भेजने कतरा रहे है़.
यहां लगाए जाएंगे ट्रबल स्पीड ब्रेकर
मार्गों पर वाहनों की स्पीड नियंत्रित रहे, इसके लिए ट्रबल स्पीड ब्रेकर लगाने को कहा गया है़ इसमें पोस्ट आफिस चौक से डा़ बाबासाहब आंबेडकर चौक इस मार्ग पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास तथा क्रीड़ा संकुल के सामने मार्ग के दोनों छोर ट्रबल स्पीड ब्रेकर जरूरी है़ पावडे चौक से आर्वी नाका मार्ग पर शिव वैभव सभागृह व जिसकी विपरीत दिशा पर, डा़ बाबासाहब आंबेडकर चौक से महात्मा गांधी चौक मार्ग पर जिला न्यायालय व जिलाधिकारी कार्यालय के सामने, आर्वी नाका से धुनिवाले चौक मार्ग पर डायगव्हाने अस्पताल के सामने मार्ग पर दोनों छोर तथा पोस्ट आफिस चौक से बजाज चौक मार्ग पर पोस्ट आफिस चौक ट्रैवल्स स्टाप के पास स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे.
Speed breakers required on main roads
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














