Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आक्रोश: सावडोह पुल निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर, छात्रों व नागरिकों ने किया चक्का जाम

Karanja Ghadge Traffic Jam: कारंजा-माणिकवाडा रोड पर सावडोह गांव के पास पुल निर्माण की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीणों ने चक्का जाम किया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 13, 2025 | 03:16 PM

छात्रों व नागरिकों ने किया चक्का जाम (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sawadoh Bridge Protest: कारंजा-माणिकवाडा रोड पर सावडोह गांव के पास खड़क नदी पर बना पुल अत्यंत नीची ऊंचाई का है। इस पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग पिछले तीन दशकों से की जा रही है। बारिश शुरू होते ही पुल पर नदी का पानी चढ़ जाने से पांच से छह गांवों का कारंजा शहर से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है।

पुल की समस्या को लेकर शुक्रवार को विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने चक्का जाम आंदोलन किया। आंदोलन का नेतृत्व शिवसेना ने किया। बारिश के मौसम में पुल के ऊपर पानी रहने से विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों, किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात के समय 10-11 बजे तक बसें नदी किनारे फंसी रहती हैं, क्योंकि आगे का मार्ग बंद हो जाता है।

बारिश के दौरान समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नही

कारंजा क्षेत्र शिक्षा का प्रमुख केंद्र होने के कारण नर्सरी से लेकर महाविद्यालय तक के अनेक विद्यार्थी प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। पुल की मरम्मत और ऊंचाई न बढ़ने के कारण उनका शिक्षण प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, बारिश के दौरान समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से कई बार जानमाल का नुकसान भी हुआ है।

6 घंटे तक यातायात अवरुद्ध

सावडोह, खापरी, बेलगांव, सुसुंद्रा, माणिकवाडा और साहूर ग्राम पंचायतों ने पुल निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित किए थे। दो वर्ष पूर्व भी इसी मांग को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ था। इसके बाद तत्कालीन विधायक दादाराव केचे ने पुल को मंजूरी दिलाई और भूमिपूजन भी किया गया। हालांकि, मंजूरी मिलने के डेढ़ वर्ष बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

आंदोलन स्थगित

इसी के विरोध में विद्यार्थियों, नागरिकों और शिवसेना के उपजिला प्रमुख संदीप भिसे के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 9 बजे चक्का जाम शुरू किया गया। दोपहर करीब ढाई बजे तक इस मार्ग पर पूरी तरह यातायात ठप रहा। पुलिस और लोकनिर्माण विभाग (PWD) के हस्तक्षेप के बाद आंदोलनकारियों से चर्चा की गई। प्रशासन ने 20 तारीख से पुल निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन स्थगित किया गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, नागरिक और शिवसैनिक शामिल हुए।

ये भी पढ़े: 20 करोड़ की तेंदुए की खाल! बिजली के तार से शिकार, वन विभाग ने तस्करी का बड़ा खेल किया नाकाम

क्या बोले ग्राम प्रतिनिधि

बेलगांव के सरपंच स्वप्निल खतशी ने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने के कारण आंदोलन करना पड़ा। उन्होंने बताया, “खड़क नदी पर पुल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए हम पिछले 30 वर्षों से प्रयास कर रहे हैं। दो वर्ष पहले भी हमने चक्का जाम किया था। उस समय विधायक दादाराव केचे ने पुल को मंजूरी दिलाई और निर्माण ठेका भी दिया गया, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। PWD को कई बार पत्र भेजे गए, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए मजबूरन आंदोलन करना पड़ा।”

Sawadoh bridge protest karanja ghadge traffic jam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 13, 2025 | 03:16 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Wardha
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

Nashik News: बच्चों पर हमलों के बीच नासिक प्रशासन अलर्ट, कुत्ता प्रबंधन की समीक्षा

2

20 करोड़ की तेंदुए की खाल! बिजली के तार से शिकार, वन विभाग ने तस्करी का बड़ा खेल किया नाकाम

3

Bor Tiger Reserve: बफर क्षेत्र के 5 गांव होंगे खाली, DC मूल्यांकन के बाद मुआवजा अधिसूचना होगी जारी

4

नासिक के गडकरी चौक पर तेंदुए की एंट्री, IGP कार्यालय में घुसा-CCTV में कैद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.