ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड से बड़ी महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था, कर्ज पर विधानसभा में मुख्यमंत्री का विपक्ष को जवाब
Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था कई देशों से बड़ी है और ऑस्ट्रेलिया व थाईलैंड से भी आगे है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
GSDP growth data (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra GSDP Growth: महाराष्ट्र विधानसभा में बजट पर चल रही चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य पर बढ़ते कर्ज को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की आर्थिक स्थिति मजबूत है और राज्य को कर्ज के जाल में फंसा हुआ बताना पूरी तरह गलत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई देशों की तुलना में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था काफी बड़ी है। उन्होंने दावा किया कि यदि महाराष्ट्र को एक स्वतंत्र देश माना जाए, तो उसकी अर्थव्यवस्था दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में लगभग 30वें स्थान पर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे देशों से भी बड़ी है।
विधायक का उदाहरण देकर दिया जवाब
विधानसभा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के विधायक सुनील प्रभु ने अपने भाषण में राज्य के बढ़ते कर्ज का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रभु के चुनावी हलफनामे का उदाहरण दिया।
सम्बंधित ख़बरें
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
भंडारा में 15 मई तक धारा 37 लागू, हथियार और जुलूस पर प्रतिबंध, त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन सख्त
नितेश राणे का दौरा रद्द, सभा में इंतजार करते रह गए समर्थक, अचलपुर-परतवाड़ा में जनसभा फीकी
प्राचीन स्मारकों के पास अवैध खनन बदस्तूर जारी, खुले में लावारिस पड़ी हैं अनमोल मूर्तियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनील प्रभु की कुल संपत्ति लगभग 14 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर 3.54 करोड़ रुपये का कर्ज है। इस हिसाब से उनकी कुल देनदारी करीब 25.28 प्रतिशत बनती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इतनी देनदारी के आधार पर किसी व्यक्ति को कर्ज में डूबा हुआ या दिवालिया कहा जा सकता है?
महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत
उन्होंने कहा कि इसी तरह महाराष्ट्र को भी कर्ज में डूबा हुआ बताना सही नहीं है। मुख्यमंत्री के अनुसार वर्तमान में राज्य पर लगभग 18 प्रतिशत कर्ज का बोझ है, जो आर्थिक मानकों के अनुसार संतुलित और नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास की गति बनाए रखते हुए वित्तीय अनुशासन का पालन कर रही है और महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।
ऊर्जा क्षेत्रातील एनर्जी ट्रान्जिशन आणि रिफॉर्म्सची दखल घेऊन, महाराष्ट्राला राष्ट्रीय व आंतरराष्ट्रीय स्तरावरील 55 पुरस्कारांनी सन्मानित करण्यात आले आहे. (विधानसभा, मुंबई | दि. 11 मार्च 2026)#Maharashtra #Mumbai #MahaBudget2026 pic.twitter.com/hjcm7zHItE — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) March 11, 2026
कई देशों से बड़ी अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था कई देशों से बड़ी हो चुकी है, जिनमें ऑस्ट्रिया, थाईलैंड, फिलिस्तीन, नॉर्वे, वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र की आर्थिक क्षमता और औद्योगिक विकास को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) वर्ष 2013-14 में लगभग 16 लाख करोड़ रुपये था, जो पिछले दस वर्षों में बढ़कर करीब 51 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यानी एक दशक में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था लगभग तीन गुना बढ़ी है।
ये भी पढ़े: नागपुर में लाउडस्पीकर पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, धार्मिक स्थलों से भोंगे हटाने का आदेश, FIR की चेतावनी
एएसआई की अनुमति से हो रहा मणिकर्णिका घाट का कार्य
वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट पर चल रहे विकास कार्य को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि घाट पर किए जा रहे सभी कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की अनुमति और मार्गदर्शन में ही किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मणिकर्णिका घाट एक अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल है, इसलिए यहां किसी भी निर्माण या सुधार कार्य से पहले एएसआई की मंजूरी अनिवार्य होती है।
मणिकर्णिका घाट की गरिमा पूरी तरह सुरक्षित
हाल ही में सोशल मीडिया पर घाट के एक हिस्से को तोड़े जाने और वहां स्थापित अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचने की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों के बाद कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुईं और विवाद खड़ा हो गया।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विपक्षी सदस्यों को मौके की तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मणिकर्णिका घाट की ऐतिहासिक और धार्मिक गरिमा पूरी तरह सुरक्षित रखी गई है।
