RTO को मिला बड़ा राजस्व, दिवाली और दशहरे के शुभ मुहूर्त पर 1,251 वाहनों का पंजीयन
Wardha Transport: वर्धा RTO को दिवाली और दशहरे के शुभ मुहूर्त पर 1,251 नए वाहनों के पंजीकरण से बड़ा राजस्व प्राप्त हुआ। जिससे वर्धा जिले की अर्थव्यवस्था को बल मिला है।
- Written By: आंचल लोखंडे
RTO को मिला बड़ा राजस्व (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha RTO Revenue: हर साल की तरह इस बार भी दशहरा और दिवाली के खास अवसर पर वाहन खरीदारी का सिलसिला जोरों पर रहा। इस वर्ष दशहरे के मुहूर्त पर 95 और दिवाली के मुहूर्त पर 1,251 नए वाहनों का पंजीयन हुआ। इसके चलते उप-प्रादेशिक परिवहन विभाग को अच्छा-खासा राजस्व प्राप्त हुआ है। शारदीय नवरात्रि महोत्सव के दौरान जिलेभर में नागरिकों ने नए वाहन खरीदने का मन बनाया। विभिन्न वाहन कंपनियों के शोरूम में जाकर लोगों ने अपनी पसंद के वाहन चुने। इस दौरान 2 अक्टूबर को दशहरे के मुहूर्त पर 95 और 18 से 27 अक्टूबर तक दिवाली के दौरान कुल 1,251 नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया।
दिवाली के मुहूर्त पर पंजीकृत वाहनों में 1,061 मोटरसाइकिल, 1 मोपेड, 96 कारें, 69 कृषि उपयोग के ट्रैक्टर, 1 तीन पहिया यात्री वाहन, 3 तीन पहिया मालवाहन और 20 मालवाहन शामिल हैं। इस प्रकार, दशहरा और दिवाली के शुभ अवसर पर वाहन खरीदारी में आई तेजी से परिवहन विभाग को बड़ा राजस्व प्राप्त हुआ, जो जिले की अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है।
गत वर्ष में 23,412 नए वाहनों का पंजीकरण
पिछले वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025) के दौरान जिले में कुल 23,412 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ था। इसमें प्रमुख रूप से 18,583 मोटरसाइकिल, 2,381 कारें, 796 कृषि ट्रैक्टर और 31 एम्बुलेंस शामिल हैं। इस अवधि में वर्धा उप-प्रादेशिक परिवहन विभाग ने कुल ₹72,70,32,928 (72 करोड़ 70 लाख 32 हजार 928 रुपये) का राजस्व अर्जित किया।
सम्बंधित ख़बरें
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
आरटीई छात्रों से अवैध फीस वसूली की शिकायतें तेज, अमरावती में निजी स्कूलों पर शुल्क लेने के आरोप
चिखलदरा में एसटी चालक पर हमला, आरोपी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, 10 साल पुराना मामला
वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 15,405 नए वाहनों का पंजीकरण
वर्तमान वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल 2025 से 31 अक्टूबर 2025) के पहले नौ महीनों में अब तक कुल 15,405 नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इनमें 3 एम्बुलेंस, 36 बसें, 797 कृषि ट्रैक्टर, 1,566 कारें और 12,064 मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
ये भी पढ़े: नवनीत राणा को 8 दिन में दूसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, हैदराबाद से आया डरावना खत
2024-25 वित्तीय वर्ष में प्राप्त राजस्व
- कैश: ₹3,69,35,045
- ड्राफ्ट: ₹22,71,059
- ऑनलाइन: ₹68,78,26,824
