- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Ram Mandir Pran Pratishtha Deepotsav In Wardha
Wardha News: प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंजी वर्धानगरी, 51,000 दीपों से जगमगा उठा शहर
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य सोमवार को जिले में दीपोत्सव आनंदोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दिनभर रामभक्तों के जय सिया राम के जयघोष से शहर गूंजायमान हुआ. वर्धा निवासी रामभक्तों द्वारा सोशालिस्ट चौराहे से बजाज चौक तक करीब 51 हजार दीप लगाये गये. इससे संपूर्ण परिसर जगमगा उठा था. शाम 6 बजे निकली रामरथ यात्रा ने सभी का ध्यान खींचा. रथ यात्रा में शामिल हुई आकर्षक झांकियों ने भक्तों का मन मोहा. हाथों में दीप लिये महिला, पुरुष, युवक व युवतियों की मानवी श्रृंखला आकर्षण का केंद्र रही.
राममूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ मुहुर्त पर सोमवार, 22 जनवरी को दिनभर जिले में धार्मिक अनुष्ठान चले़ जिले के सभी राम मंदिरों को आकर्षक रोशनाई से सजाया गया. मुख्य मार्ग व चौराहों पर भगवे पताकाओं, झंडे लगाये गये थे. वर्धा का प्रमुख मार्केट भगवा पताकाओं व आकर्षक रोशणाई से सजाया गया था. तड़के 5 बजे से ही राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आरंभ हुए. आरती, पूजा अर्चना, भजनों की आवाज दिनभर गूंजती रही. आर्वी नाका मित्र परिवार की ओर आर्वी नाका चौराहे को आकर्षक रूप से सजाया गया. जहां जमकर आतिशबाजी की गई. शहर के विविध हिस्सों में रामभक्तों ने शोभायात्रा निकाली़.

सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में ट्रांसफर के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला रापनि का सीनियर क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा
वर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
वर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
बोर टाइगर प्रोजेक्ट के दैत्यगढ़ में भीषण आग से 34.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा; दुर्लभ वन संपदा खाक
दिनभर जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे. मुख्य रथ यात्रा छत्रपति शिवाजी महाराज को अभिवादन कर आरंभ हुई. उक्त यात्रा बजाज चौराहे तक निकली़ यात्रा में शबरी भेंट, राम सेतू, भरत मिलन सहित विविध झांकियों का समावेश था. ढोल ताशा व डीजे की धून पर रामभक्त तल्लीन दिखाई दिये़ जगह-जगह यात्रा पर पुष्पवृष्टि की गई. रामभक्तों के लिये लंगर, चाय, पानी की व्यवस्था की गई थी़ मुख्य मार्ग पर मानवी श्रृंखला तैयार की गई थी. इसमें भक्त दीप हाथ में लिये कतार में खड़े थे. सर्वत्र नेत्रदीपक रोशनाई की गई थी.

विशाल श्रीराम दरबार किया साकार
शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित वनमानी चौराहे पर 40 फीट ऊंचा व 35 फीट चौड़ा श्रीराम दरबार साकार किया गया. साथ ही वनमानी चौराहे को राम दरबार चौक नामकरण किया गया. इस दौरान रामभक्तों का उत्साह चरम पर दिखाई दिया. शहर के सोशालिस्ट चौराहे पर 51 किलो का लड्डू तैयार किया गया था. जगह-जगह प्रसादी का वितरण हुआ. शोभायात्रा में सांसद रामदास तडस, विधायक डा़ पंकज भोयर, भाजप जिलाध्यक्ष सुनिल गफाट सहित विविध धार्मिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी, रामभक्त नागरिक शामिल हुए थे.
मंदिरों में अयोध्या से सीधा प्रसारण
सोमवार की दोपहर 12.15 बजे दौरान अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण विविध मंदिरों में दिखाया गया. इस प्रसंग पर बड़ी संख्या में भक्तों ने इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाया. प्रभु श्रीराम के जयकारों से परिसर गूंज उठा.
Ram mandir pran pratishtha deepotsav in wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, SIT ने CBI को सौंपी केस डायरी
May 27, 2026 | 09:40 AMIS Linked Australians: ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की सीरिया से वतन वापसी, सिडनी में लैंडिंग के साथ सुरक्षा सख्त
May 27, 2026 | 09:39 AMममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सिलीगुड़ी में शिकायत दर्ज, सनातन के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
May 27, 2026 | 09:36 AMPurandar Airport: राज्य सरकार ने जारी किए 500 करोड़, प्रभावित किसानों को मिलेगा 2 करोड़ प्रति एकड़ तक मुआवजा
May 27, 2026 | 09:33 AMChand Mera Dil Collection Day 5: Ananya Panday और Lakshya स्टारर फिल्म की धीमी रफ्तार, जानें टोटल कलेक्शन
May 27, 2026 | 09:26 AMनागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रहा शेर, ‘भारत’ की लगातार निगरानी
May 27, 2026 | 09:21 AMबेंगलुरु में इबोला की दस्तक! युगांडा से भारत आई महिला में मिले संदिग्ध लक्षण, जांच के लिए पुणे भेजा गया सैंपल
May 27, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














