- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Public Awareness Campaign Of Railway Security Force For Safety Of Women Passengers In Wardha
Wardha News: RPF का जनजागृति अभियान, ‘मेरी सहेली’ करेगी महिला यात्रियों सुरक्षा सुनिश्चित
रेल सुरक्षा बल धामनगांव व पुलगांव द्वारा इस जनजागृति अभियान कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रेल सुरक्षा बल द्वारा महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान किस प्रकार मदद मिल सकती है, इस संबंध में जानकारी दी गई।
- Written By: आंचल लोखंडे

RPF का जनजागृति अभियान। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु भारतीय रेल सजग है। महिलाओं की ट्रेनों में सुरक्षित व सुखद यात्रा हेतु रेल सुरक्षा बल के माध्यम से कई उपाय किए जा रहे हैं। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल धामनगांव व पुलगांव द्वारा जनजागृति अभियान कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
महिला यात्रियों की सुखद व सुरक्षित यात्रा के संबंध में किए गए उपायों की जानकारी रेल सुरक्षा बल के द्वारा जनजागृति अभियान चलाकर महिलाओं को दी जा रही है, ताकि महिलाओं को ट्रेन यात्रा के दौरान स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद हो सके।
महिला की सुरक्षा हेतु मेरी सहेली योजना
जिसके तहत अकेली यात्रा कर रही महिला की सुरक्षा हेतु मेरी सहेली योजना के संबंध में बताया गया है। जिसके तहत अकेली महिला यात्री को हरसंभव मदद 24×7 मिल सकती है।
कार्यक्रम के माध्यम से महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी आने पर उन्हें रेल सुरक्षा बल द्वारा किस प्रकार मदद मिल सकती है, इस संबंध में जानकारी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में पगडंडी योजना को मिलेगी रफ्तार, समीक्षा बैठक में हुए बड़े फैसले, मंत्री पंकज भोयर के सख्त निर्देश
बेल्जियम में मंटो-प्रेमचंद का जादू, वर्धा यूनिवर्सिटी में लेओ वन बोले- हिंदी से खुलता है दुनिया का दरवाजा
महावितरण के नए नियमों के खिलाफ आक्रोश, वर्धा डिस्ट्रिक्ट सोलर एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी
वर्धा: 102 एम्बुलेंस चालकों की 23 फरवरी से हड़ताल की चेतावनी, ठप हो सकती हैं आपातकालीन सेवाएं
हेल्पलाइन पोर्टल नंबर 139
इसके सिवाय यात्रा के दौरान कोई परेशानी होने पर महिलाओं की मदद के लिए रेल मदद हेल्पलाइन पोर्टल नंबर 139 रेलवे की तरफ से यात्रियों की सेवा के लिए जारी किया गया है। जिसमें शिकायत दर्ज करने पर यात्रियों को अगले स्टेशन पर मदद मिल सकती है। महिला डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाना प्रस्तावित है, जो जल्द ही चालू हो जाएंगे। इसी के साथ ही रेल सुरक्षा बल महिला डिब्बों में पुरुष प्रवेश को प्रतिबंधित कर रहा है।
महिला आरपीएफ कर्मी और उनका गश्ती दल
महिलाओं की मदद के लिए महिला आरपीएफ कर्मी और उनका गश्ती दल भी महत्वपूर्ण गाड़ियों में उपलब्ध किया गया है। इस प्रकार जनजागृति कर महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति धामनगांव व पुलगांव रेल सुरक्षा बल के द्वारा आश्वस्त किया जा रहा है। उक्त कार्रवाई आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मनोजकुमार के निर्देशों और मार्गदर्शन के अनुसार की जा रही है, जो निश्चित ही प्रशंसनीय कार्य है और इसकी प्रशंसा की जा रही है।
Public awareness campaign of railway security force for safety of women passengers in wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMमुस्लिम समुदाय को दिया गया 5 प्रतिशत आरक्षण रद्द, सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दायर
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














