- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Pro Krishna Kumar Singh Took Charge Of The Post Of Vice Chancellor Of Hindi University
प्रो. कृष्ण कुमार सिंह ने हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार संभाला
- Written By: शुभम सोनडवले

प्रो. कृष्ण कुमार सिंह
अकादमिक उत्थान के साथ हिंदी के विकास का लक्ष्य
वर्धा. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति के रूप विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अनुवाद एवं निर्वचन विद्यापीठ के अधिष्ठाता प्रो. कृष्ण कुमार सिंह ने शनिवार, 27 अप्रैल को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कुलपति पद का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने कहा कि अकादमिक उत्थान के साथ हिंदी के विकास का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। शनिवार को कुलपति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. धरवेश कठेरिया ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रो. सिंह का स्वागत किया। पूजा के उपरांत विधि विधान के साथ उन्होंने कार्यभार एवं पद ग्रहण किया।
प्रो. कृष्ण कुमार सिंह 01 जुलाई 2010 से हिंदी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। मध्यकालीन भक्ति साहित्य, आधुनिक कविता तथा आलोचना और तुलनात्मक भारतीय साहित्य में उनकी विशेषज्ञता है। हिंदी विश्वविद्यालय में अनुवाद एवं निर्वचन विद्यापीठ के अधिष्ठाता, अनुवाद अध्ययन विभाग, श्रीचमनलाल प्रवासन एवं डायस्पोरा अध्ययन विभाग एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी शिक्षण के अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभाया है। वे विश्वविद्यालय की कार्य परिषद, विद्या परिषद के सदस्य रहे हैं तथा अनुवाद एवं निर्वचन विद्यापीठ की स्कूल बोर्ड एवं पांडिचेरी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्ययन मंडल के सदस्य भी रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईंधन संकट के बीच पुलगांव के ग्रामीणों के लिए फिर वरदान बनी बायोगैस, कम खर्च में गैस और खाद का समाधान
वर्धा में यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27,530 चालकों पर 1.83 करोड़ का जुर्माना
वर्धा में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि और आंधी से उड़ी मकानों की छतें, विरूल-आर्वी मार्ग घंटों रहा जाम
दिग्विजय भोंडवे के सिर सजा ‘महाराष्ट्र केसरी’ का ताज; मंत्री अशोक उइके ने किया आधुनिक खेल अकादमी का ऐलान
वे हैदराबाद विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के स्कूल बोर्ड के सदस्य और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के अध्ययन मंडल के सदस्य हैं। उनकी कईं पुस्तकें प्रकाशित हैं। वे प्रेमचंद जीवन दृष्टि और संवेदना पुस्तक के संपादक, हिंदी के नामवर के सह-संपादक हैं। उपन्यास, लोकतंत्र और सांप्रदायिकता, मध्यकालीन कृषक और कबीर, संत काव्य के विकास में वर्ण, जाति और वर्ग की भूमिका उनकी चर्चित पुस्तकें हैं। उनके शोध पत्र एवं आलेख अनेक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। उनके शोध निर्देशन में 16 शोधार्थियों ने पीएच.डी. प्राप्त कर ली है तथा तीन शोधार्थी शोधरत हैं। उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय से अवतारवाद की सामाजिक पृष्ठभूमि : भक्तिकालीन हिंदी साहित्य के संदर्भ में विषय पर पीएच.डी. प्राप्त की है।
इस अवसर पर प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्ल, प्रो. कृपाशंकर चौबे, प्रो. फरहद मालिक, प्रो.अवधेश कुमार, प्रो. गोपाल कृष्ण ठाकुर, प्रो. आनंद पाटिल, डॉ. रामानुज अस्थाना, डॉ. ओम प्रकाश भारती, डॉ. रवि कुमार, डॉ. संदीप कुमार वर्मा, डॉ. निशीथ राय, डॉ. कृष्ण चंद पाण्डेय, डॉ. योगेन्द्र बाबू, डॉ. जगदीश नारायण तिवारी, राजेश कुमार यादव, निलेश मुंजे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। कुलपति बनने पर उन्हें विश्वविद्यालय शिक्षक, शिक्षकेतर अधिकारी एवं कर्मियों ने बधाई दी है।
Pro krishna kumar singh took charge of the post of vice chancellor of hindi university
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इधर Trump ने दिया अल्टीमेटम..उधर इजरायल ने Iran के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बोला हमला, 5 की मौत
Apr 05, 2026 | 08:50 AMछत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता
Apr 05, 2026 | 08:48 AMशूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी
Apr 05, 2026 | 08:38 AMछत्रपति संभाजीनगर में हॉकर जोन पर जोर, स्मार्ट पार्किंग अंतिम चरण में; बड़े फैसलों की तैयारी
Apr 05, 2026 | 08:35 AMRCB vs CSK Match Prediction: महामुकाबले में बेंगलुरु और चेन्नई की टक्कर, यहां जानें मैच से जुड़ी A टू Z डिटेल
Apr 05, 2026 | 08:34 AMट्रांसफर नहीं, सीधे सस्पेंड! भोंदू बाबा खरात मामले में बावनकुले का बड़ा एक्शन, अधिकारियों के छूटे पसीने
Apr 05, 2026 | 08:31 AMMaharashtra Weather: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, मौसम विभाग की चेतावनी
Apr 05, 2026 | 08:28 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM














