-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Order Of District Superintendent Agriculture Officer Dismissed Decision Will Have To Be Taken Afresh High Court
जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी का आदेश खारिज, नये सिरे से लेना होगा फैसला: हाई कोर्ट
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. बीज और खाद बिक्री का लाइसेंस रद्द किए जाने को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई. याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश अविनाश घारोटे ने लाइसेंस रद्द करने के लिए जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी द्वारा दिए गए आदेश को खारिज कर पुन: फैसला लेने लिए मामला वापस भेज दिया. याचिकाकर्ता की ओर से अधि. जेएम गांधी और सरकार की ओर से सहायक सरकारी वकील एनआर पाटिल ने पैरवी की. याचिकाकर्ता ने बताया कि 16 जुलाई 2020 को जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी ने तो लाइसेंस रद्द करने का आदेश दे दिया लेकिन इसे चुनौती देते हुए दायर अपील भी कृषि विभागीय उप संचालक ने 26 अगस्त 2020 को खारिज कर दी.
गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक ने हटाई थी पाबंदी
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि कृषि अधिकारी ने याचिकाकर्ता की दूकान में अवलोकन के बाद 27 जून 2020 को कुछ खामियां पाई गई थीं. उसी दिन बीज बेचना बंद करने को कहा गया था. साथ ही 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के भी आदेश दिए गए थे. आदेश के अनुसार 5 जुलाई 2020 को स्पष्टीकरण दिया गया. यहां तक कि कृषि अधिकारी के समक्ष सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के बेटे ने खामियों को स्वीकार भी किया जिन्हें बाद में सुधारा गया. इसके बाद कृषि अधिकारी और गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक ने पुन: दूकान में सर्वे किया. जहां खामियां दूर किए जाने का खुलासा होने पर 16 जुलाई 2020 को पाबंदी हटा दी लेकिन आश्चर्यजनक यह है कि इसी दिन जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी ने स्पष्टीकरण को असंतोषजनक बताते हुए लाइसेंस रद्द कर दिया.
जांच रिपोर्ट संतोषजनक, फिर लाइसेंस क्यों रद्द
दोनों पक्षों की दलीलों के बाद अदालत ने आदेश में कहा कि 27 जून 2020 की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही याचिकाकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया था. इसके बाद गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक ने जांच की जिसमें सभी संतोषजनक पाए जाने पर बीज बेचने पर लगी पाबंदी हटाई गई थी लेकिन इस पर उच्च अधिकारियों की ओर से संज्ञान नहीं लिया गया. गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी द्वारा लिए गए फैसले को स्वीकार क्यों नहीं किया गया, यह समझ से परे है. अदालत ने आदेश में स्पष्ट किया कि 16 जुलाई 2020 के पत्राचार को लेकर सरकारी पक्ष को कोई आपत्ति नहीं है. इससे यह आदेश जारी करने से पूर्व कृषि अधिकारी ने गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक की रिपोर्ट पर संज्ञान लेना चाहिए था. इसके बाद अदालत ने उक्त आदेश जारी किया.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
नागपुर के तरोडी, बिडगाव व खरबी के निवासियों को मिला मालिकाना हक; राज्य सरकार ने दी सीधे आवंटन की नीतिगत मंजूरी
370 करोड़ रुपए के घोटाले की ‘जांच’ का इनाम? विवादों में घिरे मॉयल के नए सीएमडी विश्वनाथ सुरेश!
कोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
Order of district superintendent agriculture officer dismissed decision will have to be taken afresh high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














