वर्धा के गणेशपुर में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, BSF जवान पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Wardha Newlywed Suicide: वर्धा के गणेशपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता ने ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। पुलिस ने पति सहित 8 पर मामला दर्ज किया है, जिनमें से 5 ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
- Written By: केतकी मोडक
आत्महत्या प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया )
Dowry Harassment Case Wardha: वर्धा जिले के सेलू तहसील अंतर्गत गणेशपुर गांव में कथित पारिवारिक प्रताड़ना से परेशान एक 22 वर्षीय नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर सिंदी पुलिस ने पति सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रोशनी विनोद मोहिते (22) का विवाह 27 मार्च 2024 को विनोद मोहिते से हुआ था, जो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत हैं।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य उस पर मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। साथ ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि तबीयत खराब होने के बावजूद उससे घर और खेत का काम कराया जाता था तथा पति से बातचीत करने में भी बाधाएं उत्पन्न की जाती थीं।
परिजनों के अनुसार, 10 जुलाई की रात मृतका के ससुर ने फोन कर उसे घर ले जाने की बात कही थी। इसके अगले दिन 11 जुलाई की शाम फिर सूचना मिली कि उसकी तबीयत गंभीर है। कुछ देर बाद परिजनों को उसके फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई। इस मामले में सिंदी पुलिस ने पति विनोद मोहिते, ससुर अंबादास मोहिते, सास कुसुम मोहिते, देवर सुनील मोहिते सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
PM Awas Yojana 2.0: अल्पसंख्यकों और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए ‘स्वप्नपूर्ति’ योजना शुरू; बनेंगे 518 किफायती घर
भंडारा: पवनी में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, खाद और बीजों की कालाबाजारी के खिलाफ छापामार कार्रवाई से हड़कंप
Bullet Train Project पर संकट! 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ, कंपनी ने कहा- बंद हो सकती है परियोजना
5 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
पुलिस निरीक्षक नरेंद्र निस्वादे के मार्गदर्शन में मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, 5 आरोपियों ने सेलू गांव पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के हजारों शिक्षकों का एक दिन का कटेगा वेतन, स्कूल बंद आंदोलन में शामिल होने वालों पर गिरी गाज
बीमारी से तंग आकर आत्महत्या
बीमारी से त्रस्त व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त घटना वर्धा जिले के देवली के इंदिरानगर में सामने आई। मृतक का नाम जीजा देवराव कोटनाके (45) बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जीजा कोटनाके पिछले 4 माह से सिर की त्रासदी से परेशान थे। रातभर उन्हें नींद नहीं लगती थी। उन पर सेवाग्राम के अस्पताल में उपचार चल रहा था, परंतु राहत नहीं मिल रही थी। इसी बात से परेशान होकर उन्होंने फांसी लगा ली। इस प्रकरण में देवली पुलिस आगे की जांच कर रही है।
