Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bullet Train Project पर संकट! 40,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ, कंपनी ने कहा- बंद हो सकती है परियोजना

Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट जमीन मुआवजे के विवाद के कारण खटाई में पड़ता दिख रहा है। बढ़े मुआवजे से परियोजना पर 40,000 करोड़ का भारी-भरकम अतिरिक्त बोझ आ सकता है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jul 13, 2026 | 12:00 PM

बुलेट ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project Land Acquisition Dispute: भारत की पहली और बेहद महत्वाकांक्षी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना एक नए और बड़े संकट में घिर गई है। जमीन अधिग्रहण के मुआवजे को लेकर उपजे विवाद के कारण इस 1.10 लाख करोड़ रुपये की महा-परियोजना के भविष्य पर तलवार लटक गई है। प्रोजेक्ट के मुख्य प्रबंधक ने अब इस मामले को लेकर गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

गुजरात हाईकोर्ट में महाधिवक्ता की गंभीर चेतावनी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना जमीन अधिग्रहण मुआवजे को लेकर नई मुश्किलों में घिरती दिख रही है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के मुख्य प्रबंधक ने इसे लेकर अब गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि अगर भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन प्राधिकरण (LARRA) की तरफ तय बढ़े हुए मुआवजे को लागू किया गया, तो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर करीब 40,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। इससे 1.10 लाख करोड़ रुपये की इस परियोजना का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

गुजरात हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने दलील दी कि जनवरी और फरवरी में एलएआरआरए की तरफ से दिए गए संशोधित मुआवजा आदेशों से परियोजना की लागत में भारी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने अदालत से कहा कि अगर यह बोझ प्रोजेक्ट पर डाला गया तो इसके आगे बढ़ने पर गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती मनपा के नए आयुक्त डॉ. मंगेश गोदावले ने संभाला पदभार, आय बढ़ाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई का दावा

CM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अपने पैतृक गांव चंद्रपुर, दुर्गा माता मंदिर में की पूजा और बचपन की यादें की ताजा

छत्रपति संभाजीनगर: सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आए दुकानदार, मौके पर दर्दनाक मौत

पुणे में भीषण सड़क हादसा: जेजुरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों को कुचला, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत

कोर्ट का मुआवजे पर सवाल

गुजरात हाईकोर्ट ने सूरत और भरूच जिले से जुड़े तीन मामलों में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की अपील स्वीकार कर ली है। इन मामलों की अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी। उस दिन अदालत यह भी तय कर सकती है कि एलएआरआरए के आदेश पर अंतरिम रोक लगाई जाए या नहीं। साथ ही कोर्ट ने प्रोजेक्ट अथॉरिटी से पूछा है कि वह मुआवजे की राशि में से कितना पैसा जमा कराने को तैयार है।

भरूच के ओच्छन गांव की जमीन से जुड़ा विवाद

यह पूरा विवाद भरूच जिले के अमोद तहसील के ओच्छन गांव की जमीन से जुड़ा है। वर्ष 2018 में यहां भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई थी और 2020 में अधिग्रहण अधिकारी ने मुआवजा 50 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया था। इसी आधार पर एक जमीन मालिक को करीब 85.8 लाख रुपये का मुआवजा मिला। हालांकि, उसने अपना मुआवजा बढ़ाने की मांग की थी। इसके बाद एलएआरआरए ने मुआवजा बढ़ाकर 660 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया, जिससे उसी जमीन का मुआवजा बढ़कर करीब 8.4 करोड़ रुपये हो गया।

…तो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाएगा

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का कहना है कि एलएआरआरए ने मुआवजा तय करते समय पास के गांवों की जमीन की कीमतों को नजरअंदाज कर 14 किलोमीटर दूर स्थित सिमार्था गांव की बिक्री दर को आधार बनाया, जो उचित नहीं है। प्राधिकरण का तर्क है कि मुआवजा आसपास के समान प्रकृति वाली जमीन के औसत बाजार मूल्य के आधार पर तय होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के हजारों शिक्षकों का एक दिन का कटेगा वेतन, स्कूल बंद आंदोलन में शामिल होने वालों पर गिरी गाज

मामले की सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने कहा कि ब्याज जोड़ने के बाद अतिरिक्त वित्तीय बोझ करीब 40,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अदालत में साफ शब्दों में कहा, ‘अगर यह अतिरिक्त बोझ परियोजना पर पड़ा तो बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाएगा। मैं बहुत गंभीर बात कह रहा हूं।

Mumbai ahmedabad bullet train project crisis 40000 crore land acquisition dispute gujarat hc

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 12:00 PM

Topics:  

  • Bullet Train
  • Gujrat News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.