वर्धा में आज से नगर परिषद के लिए नामांकन शुरू, 308 मतदान केंद्रों पर तैयारियां तेज!
Nomination Start Today: वर्धा जिले की 6 नगर पालिकाओं में आज से नामांकन शुरू हो रहा है। कुल 308 मतदान केंद्र तैयार, 2.76 लाख वोटर दर्ज, जिसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
- Written By: प्रिया जैस
वर्धा न्यूज
Maharashtra Local Body Polls: नगर पालिका चुनाव की तैयारी प्रशासन ने पूर्ण कर ली है। सोमवार, 10 नवंबर से सभी छह नगर पालिका के लिए नामांकन अर्ज उठाने व स्वीकार किए जाएंगे, चुनाव प्रशासन ने सभी राजनीतिक सोमवार से ऑफलाइन व ऑनलाइन पध्दति से इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन दर्ज कर सकते हैं। जिले की 6 नगर पालिका के लिए 2 दिसंबर को मतदान लिया जाएगा, इसके लिए कुल 308 मतदान केंद्र तैयार रखे जाएंगे।
चुनाव के लिए लगने वाली ईवीएम मशीनों की पड़ताल भी पूर्ण हो गई है। बता दें कि, जिले के सभी छह नगर पालिका में कुल 2 लाख 76 हजार 687 मतदाता है। इसमें 1 लाख 37 हजार 122 पुरुष व 1 लाख 38 हजार 856 महिला मतदाताओं का समावेश है। वधां, हिंगनघाट, देवली, आर्वी, पुलगांव व सिंदी रेलवे नप के लिए 2 दिसंबर को चुनाव होने है। पारदर्शक चुनाव प्रक्रिया निपटाने के लिए चुनाव विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है।
18 नवंबर को नामांकनों की स्क्रूटनी
चुनाव निर्णय अधिकारी नियुक्ति के साथ ही सभी यंत्रणा तैयार रखी गई, चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सोमवार, 10 नवंबर से इच्छुक प्रत्याशी नामांकन दर्ज कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 17 नवंबर बताई गई है। 18 नवंबर को नामांकनों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद 21 नवंबर तक नामांकन पिछे लिए जा सकते हैं। 26 नवंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची रखी जाएंगी, उसी दिन सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएंगा, पश्चात 2 दिसंबर को मतदान व 3 को दिसंबकर मतगणना होगी।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
पुरुषों की तुलना महिला वोटर ज्यादा
- महिला – 1,38,856
- पुरुष – 1,37, 122
- वोटर – 2,76,687
- प्रभागों में – 82
- कुल मतदान केंद्र – 308
यह भी पढ़ें – प्रफुल पटेल का एक फैसला बदलेगा चुनावी समीकरण! शिवसेना-NCP में पकी खिचड़ी, महायुति में फूट के संकेत
सभी 6 नप अंतर्गत पुरुषों की तुलना में। हजार 734 महिला मतदाओं की संख्या अधिक बताई गई है। जिले में होने जा रहे 6 नगर पालिका चुनाव के लिए कुल 2 साख 76 हजार 687 वोटर दर्ज किये गए है इसमें पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। वर्धा में पुरुष 43138 व महिला 44866, हिंगनघाट में पुरुष 47265 व महिला 47091,आवीं में पुरुष 38219 व महिला 18188, पुलगाव में पुरुष 14199 व महिला 14166। देवली में पुरुष 8167 व महिला 8291 त्या सिंदी रेलवे में पुरुष 6134 व महिला 6254 वोटर है।
हिंगनघाट में सर्वाधिक 104 मतदान केंद्र
वर्धा जिले की सभी छह नगर पालिकाओं के लिए कुल 308 मतदान केंद्र निश्चित किये गए है। इसमें हिंगनघाट नप के लिए 20 प्रभागों में सर्वाधिक 104 मतदान केंद्र दिये गए है गए है। वर्धा नगर पालिका के लिए 20 प्रभागों से से 89 मतदान केंद्र, आर्थी नय के लिए 12 प्रभाग में 43 मतदान केंद्र, पुलगांव नप के लिए 10 प्रभाग में 32 मतदान केंद्र, देवली नप के लिए 10 प्रभागों में 20 मतदान केंद्र व सिंदी रेलवे नप के लिए 10 प्रभाग में 20 मतदान केंद्र निश्चित किये गए है।
