-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Nagar Parishad Chunav Gathbandhan Anischitata Wardha 2025
वर्धा नगर परिषद चुनाव गठबंधन को लेकर अनिश्चितता, भाजपा-राकां अजीत गुट व शिवसेना शिंदे गुट में चर्चा
- Written By: आंचल लोखंडे
Wardha municipal council election 2025: वर्धा जिले की छह नगर परिषद चुनावों में भाजपा, राकां (अजीत पवार गुट), शिवसेना और कांग्रेस में गठबंधन पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।

वर्धा नगर परिषद चुनाव गठबंधन को लेकर अनिश्चितता (सोौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha Council Election: वर्धा जिले की छह नगर परिषदों के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक पटल पर गठबंधन की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रमुख दलों के बीच मतभेद और संवादहीनता के चलते कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। परिणामस्वरूप सभी दल ‘एकला चलो’ की नीति अपनाने के संकेत दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) और शिवसेना (शिंदे गुट) की राज्य में सत्ता है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गठबंधन का निर्णय स्थानीय स्तर पर करने का सुझाव दिया है।
हालांकि, जिले में अब तक गठबंधन को लेकर किसी भी प्रकार की औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। तीनों ही दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। भाजपा ने जिले की छह नगर परिषदों के नगराध्यक्ष पद समेत कुल 166 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के साक्षात्कार पूर्ण कर लिए हैं। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, किंतु सहयोगी दलों के साथ अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। पार्टी ने पूर्व सांसद रामदास तड़स को चुनाव प्रमुख तथा पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
कांग्रेस-शरद पवार गुट-उबाठा गुट का निर्णय भी बाकी
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) की ओर से भी नगराध्यक्ष पद सहित विभिन्न प्रभागों से उम्मीदवार उतारने की योजना तैयार की जा रही है। शुक्रवार को पूर्व नगराध्यक्ष संतोष ठाकुर ने राकां (अजीत गुट) में प्रवेश किया है। शिवसेना (शिंदे गुट) ने भी नगराध्यक्ष और प्रभागों से उम्मीदवार उतारने की दिशा में तैयारी शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) और शिवसेना (उबाठा गुट) के बीच संभावित महागठबंधन पर अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। बुधवार को राकां (शरद गुट) के समीर देशमुख ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चांदूरकर को पत्र सौंपा था। लेकिन चांदूरकर ने स्पष्ट किया कि ऐसा प्रस्ताव कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल वांदिले की ओर से आना चाहिए।
कांग्रेस फिलहाल अपने दम पर चुनाव लड़ने के विचार में…
गुरुवार को सांसद अमर काले और जिलाध्यक्ष अतुल वांदिले ने कांग्रेस नेताओं तथा संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक कर गठबंधन पर चर्चा की, परंतु यह बैठक बेनतीजा रही। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस फिलहाल अपने दम पर चुनाव लड़ने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रही है।
ये भी पढ़े: नागपुर:विकास कार्यों में गति लाए प्रशासन, पालकमंत्री बावनकुले ने की प्रकल्पों की समीक्षा,दिए निर्देश
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि गठबंधन पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो इस बार नगर परिषद चुनाव में सभी प्रमुख दल स्वतंत्र रूप से मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय होने की संभावना है। सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, इसलिए उससे पहले गठबंधन पर निर्णय होना आवश्यक है।
Nagar parishad chunav gathbandhan anischitata wardha 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMगहरी नींद में सो रहा सीहोर प्रशासन: भैरुंदा स्टेट हाईवे पर 7 घंटे से महाजाम; एंबुलेंस फंसी ‘जनता बेहाल’
Jul 02, 2026 | 05:14 PMExclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PMमुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PM3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














