सिंदी रेलवे ने मारी बाजी! वर्धा की 5 नगर परिषदों में सबसे ज्यादा 71% मतदान, जानें कहां कितनी वोटिंग
Wardha News: वर्धा जिले की पांच नगरपालिकाओं में हुए मतदान में 60.50% वोटिंग दर्ज हुई। सिंदी रेलवे में सर्वाधिक 71.22% मतदान हुआ। कुल 2.59 लाख मतदाताओं में से 1.57 लाख ने वोट डाला।
- Written By: आकाश मसने
मतदान कर बाहर निकलती महिलाएं (फोटो नवभारत)
Wardha Election Voting Percentage: वर्धा जिले की हिंगनघाट, आर्वी, पुलगांव, वर्धा और सिंदी रेल्वे नगरपालिकाओं के अध्यक्ष पद और कुल 139 सदस्य पदों के लिए मंगलवार, 2 दिसंबर को मतदान हुआ। हिंगनघाट की 3 और वर्धा तथा पुलगांव की 2-2 सदस्य सीटों को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए मतदान हुआ।
मतदान में सिंदी रेलवे ने सबसे अधिक सक्रियता दिखाई। यहां 71.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा वर्धा नगर परिषद में 57.33 प्रतिशत, हिंगनघाट नगर परिषद में 62.20 प्रतिशत, आर्वी नगर परिषद में 61.27 प्रतिशत व पुलगांव नगर परिषद में 59.19 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
वर्धा जिले में 60.50 प्रतिशत
वर्धा जिले की पांचों नगर पालिकाओं में कुल 2 लाख 59 हजार 800 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 168 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। औसत मतदान प्रतिशत 60.50 प्रतिशत रहा। मतदान करने वालों में 80 हजार 699 पुरुष, 76 हजार 465 महिला और 4 तृतीयपंथी मतदाता शामिल थे। मतदान के लिए 288 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां सभी आयुगुट के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व ग्रापं सदस्य पर जानलेवा हमला, बोरगांव मेघे की वारदात से हड़कंप
समृद्धि महामार्ग पर गर्मी का कहर: गर्म तवा बनी कंक्रीट की सड़क, टायर फटने के डर से यातायात में भारी गिरावट
लेक लाडकी योजना: बेटी के जन्म पर महाराष्ट्र सरकार देगी 1.01 लाख रुपए, ऐसे उठाएं लाभ
वर्धा में कर्मचारियों की बेमुदत हड़ताल से सरकारी कामकाज ठप, दूसरे दिन भी दफ्तरों में सन्नाटा
वर्धा नगर परिषद में 50,545 ने किया मतदान
वर्धा नगर परिषद में 88 हजार 13 मतदाताओं में से 50 हजार 454 ने मतदान किया। इसमें 25,789 पुरुष, 24,661 महिला व 4 अन्य का समावेश है। हिंगनघाट नगर परिषद क्षेत्र में 94,356 मतदाताओं में से 58,686 ने मतदान किया। इसमें 30,154 पुरुष व 28,532 महिला ने मतदान किया। आर्वी नप क्षेत्र में 36,407 मतदाताओं में से 22,307 ने मतदान किया। इसमें 11,647 पुरुष व 10,660 महिला है।
यह भी पढ़ें:- पुणे जमीन घाेटाला मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पार्थ पवार की पार्टनर शीतल तेजवानी गिरफ्तार
पुलगांव नप में 29,066 मतदाताओं में से 17,204 ने मतदान किया। इसमें 8,669 पुरुष व 8,535 महिला है व सिंदी रेलवे में 11,958 मतदाताओं में से 8,517 ने मतदान किया। इसमें 4,440 पुरुष व 4,077 महिलाएं है। इस मतदान में सिंदी रेलवे की बढ़त प्रमुख रूप से देखी गई, जबकि अन्य नगरपालिकाओं में भी मतदान का उत्साह संतोषजनक रहा।
