महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों से सीधे ‘नासा’ की उड़ान! डॉ. पंकज भोयर की ‘विज्ञान वारी’ योजना को मिली मंजूरी
Mukhyamantri Vidyarthi Vigyan Wari: महाराष्ट्र कैबिनेट की 'मुख्यमंत्री विद्यार्थी विज्ञान वारी योजना' को मंजूरी! शिक्षा राज्यमंत्री पंकज भोयर की पहल पर अब नासा और इसरो जाएंगे छात्र। जानें पूरी योजना।
- Written By: प्रिया जैस
मुख्यमंत्री विद्यार्थी विज्ञान वारी योजना (AI Generated Image)
NASA ISRO Visit for Students: राज्य की शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर की पहल के चलते छात्र के कदम विज्ञान क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है। विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने वाले छात्रों को नासा, इसरो व नामचीन विज्ञान संशोधन केंद्र में भेट देने का अवसर अब मिलने वाला है। सरकार ने डॉ. भोयर की संकल्पना से साकार हुए मुख्यमंत्री विद्यार्थी विज्ञान वारी योजना को हरी झंडी दे दी है।
राज्य के शालेय शिक्षा मंत्री डॉ. भोयर ने छात्रों की विज्ञान की और रूची बढाने तथा छात्र संशोधन में अव्वल बने इस दृष्टि से मुख्यमंत्री विद्यार्थी विज्ञान वारी योजना शुरू करने की दिशा में पहल की थी। तहसील, जिला व राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में अव्वल रहने वालों छात्रों को नासा, इसरो व अपने क्षेत्र के नामचीन
- प्रदर्शनी में शामिल होने वाले 21 छात्रों को मिलेगा लाभ
- 358 तहसील के 2,148 छात्र विज्ञान केंद्र को देंगे भेट
- 55 लोगों को नासा केंद्र को भेंट देने का अवसर
विज्ञान संशोधन केंद्र में भेट देकर वहां के संशोधन से रूबरू करना यह उद्देश्य रखा था। शिक्षा राज्यमंत्री पंकज भोयर की इस पहल को स्वीकारते हुए राज्य सरकार ने बजट अधिवेशन के दौरान इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति देने की घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की थी। योजना के अनुसार तहसील स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने वाले 21 छात्रों यह लाभ दिया जाने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में कागजों पर चल रहीं ग्राम सतर्कता समितियां; पदाधिकारियों को अपने पद और अधिकारों का पता ही नहीं
भंडारा के 281 NHM संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, 10 साल सेवा वालों का होगा समायोजन
वर्धा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने किया घर-घर सत्यापन का निरीक्षण
वर्धा के 14 गांवों में पांच दिनों से पेयजल संकट, मुख्य पाइपलाइन लीकेज से जलापूर्ति ठप
इन विज्ञान केंद्रों में देंगे भेंट
राज्य के 358 तहसील के 2148 छात्र व 20 पर्यवेक्षक/शिक्षक रमण सायन्स सेंटर नागपुर, पिंपरी चिंचवड सायन्स सेंटर पुणे, अथवा नेहरू तारांगण मुंबई को भेंट देंगे। तहसील स्तर से जिला स्तर विज्ञान प्रदर्शनी में सहभागी होने वाले प्राथमिक व माध्यमिक (सर्व साधारण गुट), आदिवासी गुट व दिव्यांग गुट, से चयन होने वाले 180 विद्यार्थी व 8 पर्यवेक्षक, शिक्षकों बंगलौर के इसरों केंद्र को भेट देंगे।
राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होने वाले अव्वल 51 विद्यार्थी, एक शिक्षक, एक शिक्षिका व दो प्रशासकीय अधिकारी/समन्वयक असे कुल 55 लोगों को अमेरिका में स्थित नासा केंद्र को भेट देने का अवसर मिलने वाला है। तहसील व जिला स्तर के छात्रों को विज्ञान वारी करने के लिए जिला नियोजन समिति से निधि प्राप्त होगा। वहीं नासा केंद्र अमेरिका को भेट देने के लिए व्यक्ति व्यक्ति 6 लाख रुपए खर्च करने को सरकार ने मान्यता दी है।
यह भी पढ़ें – वर्धा में पेट्रोल के लिए हाहाकार! एक दिन में बिक गया 2.60 लाख लीटर पेट्रोल, DSO ने की अफवाहों से बचने की अपील
जिज्ञासा बढ़ाने के लिए पहल
राज्यमंत्री शालेय शिक्षा मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा प्राथमिक व माध्यमिक में पढ़ने वालों विद्यार्थियों की विज्ञान में जिज्ञासा बढ़ाने तथा राज्य के छात्रों में संशोधन वृत्ती बढ़ाने के लिए यह योजना अमल लायी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने योजना को स्वीकृति प्रदान की है। अब तहसील, जिला व राज्य स्तर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में अच्छा मॉडल प्रस्तुत करने वालों छात्रों को यह अवसर प्राप्त होगा। इस योजना से राज्य में नये आविष्कार होंगे।
