सोयाबीन, तुअर, उडद…बाजार समिति में भीगी खरीफ की उपज, वर्धा में बरसात से किसानों का भारी नुकसान
Wardha News: वर्धा जिले में फिर एक बार मौसम ने करवट बदली है। शुक्रवार से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश चल रही है। देर रात हुई बारिश के कारण जिले की बाजार समिति परिसर में रखी उपज गीली हो गई।
- Written By: प्रिया जैस
बाजार समिति में गीला हुआ अनाज (सौजन्य-नवभारत)
Wardha Latest News: वर्धा जिले की बाजार समिति परिसर में रखी उपज गीली हो गई। इसमें किसानों का भारी नुकसान बताया गया। इन दिनों जिले की वर्धा, देवली, सिंदी रेलवे, हिंगनघाट, आर्वी, कारंजा तथा सेलू कृषि उपज मंडी में किसान अपनी उपज बिक्री के लिए लेकर पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने जिले ने बारिश के आसार व्यक्त किए थे।
इसे ध्यान में रखते हुए कृषि उपज समिति प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उपाय योजना करनी चाहिए थी। परंतु शुक्रवार की शाम हुई बारिश से समिति परिसर में रखा अनाज किसान नहीं बचा पाये। बाजार समितियों में व्यापारियों ने अधिकांश शेड पर अपना कब्जा जमा रखा है। वे खरीदी की गई उपज सुरक्षित रखते हैं।
विभिन्न फसलों का हुआ नुकसान
परंतु किसान द्वारा लायी गई उपज रखने के लिए यार्ड नहीं मिल पाता। ऐसे में किसान बाजार परिसर में खुले पर ही उपज रखते हैं। बारिश के कारण सेलू, वर्धा व देवली बाजार समिति में खेती उपज का काफी नुकसान बताया गया। यहां बडी मात्रा में सोयाबीन, तुअर, उडद आदि उपज लायी गई थी जो बारिश के कारण गीली हो गई। किसी तरह बचाई गई फसल काट कर किसान अब इसे बेचने के लिए मार्केट में ला रहे है। परंतु यहां पर भी उनकी फसल सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार को फसल गीली होने के कारण सिंदी रेलवे बाजार समिति में किसानों ने भारी रोष व्यक्त किया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
यह भी पढ़ें – हाऊसफुल चल रही बसें व ट्रेनें,अधिक पैसे ऐंठने वाले एजेंट सक्रिय, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
सैकड़ों क्विंटल के उत्पादन पर फिरा पानी
हिंगनघाट तहसील में शनिवार, 25 अक्टूबर की दोपहर बारिश ने दस्तक दी। इससे कृषि उत्पन्न बाजार समिति में रखा सैकड़ों क्विंटल अनाज गीला होकर खराब हो गया। शुक्रवार के बाद अब शनिवार को हुई बारिश से भी अनाज गीला होने से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसानों ने सोयाबीन, मूंग तथा चना फसल बडी मात्रा में बाजार में बिक्री के लिए लायी है। परंतु लौटती बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अत्यधिक बारिश से खेत की फसल नष्ट हो गई। अब बचीकुची उपज बाजार समिति में लाने के बाद बारिश में भीगने से खराब हुई।
