अस्पताल में भर्ती महिला की मौत, बजाज फाइनांस के प्रतिनिधि ने धमकाया था

Bajaj Finance : महिला की मौत के बाद शिवसेना ने बजाज फाइनांस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में दस्तक दी़  24 घंटे के अंदर अपराध दर्ज कर श्रीवास परिवार को न्याय दें.
29-w-Shivsena dastak01
Published on: 
Updated on: 

वर्धा. बजाज फाइनांस कंपनी के वसूली प्रतिनिधि के निरंतर धमकाने से महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था़ सेवाग्राम अस्पताल के अतिदक्षता विभाग में इलाज के चलते महिला की शनिवार को मौत हो गई़ इसके बाद शिवसेना ने बजाज फाइनांस कंपनी के खिलाफ आक्रामक भूमिका अपनाते हुए थाने में दस्तक दी़  संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है.

शहर निवासी ज्योत्स्ना प्रकाश देशमुख ने बजाज फाइनांस कंपनी से लोन लिया था. वहीं उसका भुगतान वह समय पर कर नहीं कर पा रही थी. ज्योत्स्ना ने अपनी सहेली हवालदारपुरा निवासी छाया राजेंद्र श्रीवास (55) को इस संदर्भ में जानकारी दी. उसने बकाया किश्त के संदर्भ में कंपनी के वसूली प्रतिनिधि से बात करने के लिए कहा. सहेली को सहयोग करने के दृष्टी से छाया ने कंपनी के वसूली प्रतिनिधि से बात की.

बकाया किश्त का भुगतान नहीं कर पाई

इस दौरान ज्योत्स्ना की बकाया किश्त का स्वयं भुगतान करने की बात कही. छाया किश्त का भुगतान करने के लिये पैसा जुटा नहीं पाई. परिणामवश कंपनी के प्रतिनिधि अक्षय भागवत ने छाया से संपर्क करके पैसों की मांग की. परंतु छाया ने पैसे नही होने की जानकारी देने के कारण कंपनी के प्रतिनिधि भागवत ने उसे धमकाना शुरू किया. इससे व्यथित हुई छाया ने 26 जनवरी की दोपहर 1.30 बजे के करीब जहर गटका. यह बात ध्यान में आते ही उसे तुरंत सेवाग्राम अस्पताल में दाखिल किया था़  उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई़

शिवसेना ने दी थाने में दस्तक

महिला की मौत के बाद शिवसेना ने बजाज फाइनांस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में दस्तक दी़  24 घंटे के अंदर अपराध दर्ज कर श्रीवास परिवार को न्याय दें. अन्यथा तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई़  इस प्रसंग पर शिवसेना वर्धा पूर्व जिला प्रमुख राजेश सराफ, युवासेना जिलाधिकारी सूर्या हिरेखन, अभिनंदन मुनोत, अवंतिका शेंडे, भारती कोटमकर, प्रमोद पांडे समेत शिवसेना पदाधिकारी उपस्थित थे.

Navbharat Live
navbharatlive.com